DehradunPolitics

“लच्छीवाला टोल प्लाजा लोकल के लिए फ्री” करने की करी मांग,पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित कांग्रेसियों ने दिया धरना

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107

देहरादून : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित क्षेत्र के कददेवार कांग्रेस नेता

आज एक साथ,एक सुर में लच्छीवाला टोल प्लाज़ा

स्थानीय जनता पर थोपे जाने का विरोध करते नजर आये।

आप वीडियो देखें :–

आज सुबह 11 बजे कांग्रेसियों ने लच्छीवाला के

निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि डोईवाला में अगर

क्षेत्रीय जनता से टोल-टैक्स लिया जाएगा तो जनता के साथ अन्याय होगा।

स्थानीय जनता से टोल वसूलने पर खासतौर पर चीनी मिल आने वाले किसान प्रभावित होंगे ।

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि

मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है कि डोईवाला के लोकल लोगों के लिए

350 रुपये प्रतिमाह के पास बनवाये जायेंगें जो कि यहां की जनता के साथ अन्याय होगा।

हमारी मांग है कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में

जनता के लिए टोल शुल्क माफ़ किया जाये।

अगर जल्द ही क्षेत्रीय जनता के लिए समाधान नही निकाला गया तो जनता द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि जनता वैसे ही सरकार की

जनविरोधी नीतियों से परेशान है वही दूसरी और डोईवाला की

जनता पर टोल टैक्स का भार थोपा जा रहा है जिसको बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा ।

कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा की

एक तरफ तो सरकार ने जनता के फायदे के लिए यह फ्लाईओवर बनाए हैं

दूसरी तरफ स्थानीय जनता का शोषण किया जा रहा है

डोईवाला क्षेत्र में ज्यादातर लोग किसान मजदूर

और प्रतिदिन देहरादून का आना-जाना लोगों का रहता है

और विधानसभा डोईवाला के लोग उनके लिए यह जो रास्ता है

टोल टैक्स फ्री किया जाए और और क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा दिया जाए

अगर ऐसा न हुआ तो आगे बहुत बड़ा आंदोलन होगा जिसके जिम्मेदार सरकार होगी

डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि टोल से 20 किमी के दायरे में जनता से टैक्स मांफ होना चाहिए ।

धरना कार्यक्रम में पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी ,गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह,

पंचायत संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल रज़ाक,अनिल सैनी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री,,

उमेद बोरा,शुभम काम्बोज,आरिफ अली, स्वतंत्र बिष्ट,मनीष यादव, जसवंत सिंह, सतनाम सिंह, महेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, प्रितपाल सिंह,

हैप्पी सिद्धू,अनुज कनॉजिया,प्रमोद कपुरवान शास्त्री,नीरज भंडारी,प्रमोद तिवारी,सुनील बरमन,गोपाल शर्मा,मधु थापा,राजन थापा आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button