pinko казино
DehradunHaridwarUttarakhand

सीएम धामी पहुंचे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल जाना घायलों का हाल, कल चंपावत सड़क हादसे में 14 की हुई थी मौत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे.यहां उन्होंने सुशील तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती चंपावत सड़क हादसे में घायल हुए दोनों मरीज का हाल-चाल जाना.

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

हल्द्वानी:  बीते सोमवार देर रात चंपावत जिले में बारात की एक गाड़ी मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी.इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

घायलों में एक का नाम प्रकाश राम (26) है, जिसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

प्रकाश राम ट्रामा आईसीयू में भर्ती है.

वहीं, दूसरे घायल का नाम प्रकाश राम है, जो अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

सीएम धामी ने दोनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना.

सीएम धामी ने कहा कि घायलों और मृतकों को परिजनों को सरकार और शासन की ओर से हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है.

एसपी चंपावत को जांच के आदेश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button
пинап