DehradunNationalUttarakhand

सिपेट देहरादून की जिया नेगी और तनुश्री ने किया देशभर में टॉप

CIPET Dehradun's Jiya Negi and Tanushree topped the country

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : CIPET DEHRADUN की जिया नेगी और तनुश्री National Topper बनी हैं

देहरादून के डोईवाला स्थित केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) की जिया नेगी और तनुश्री ने देशभर में टॉप किया है

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान CIPET DEHRADUN की जिया नेगी और तनुश्री ने देशभर में टॉप किया है

CIPET Dehradun National Toppers

उत्तराखंड का नाम किया रोशन 

CIPET देहरादून के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

संस्थान के छात्रों ने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में टॉप किया है।

इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में खुशी का माहौल है।

विशेष रूप से, जिया नेगी और तनुश्री ने देश भर में टॉप किया है।

उनके इस शानदार प्रदर्शन ने संस्थान के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का काम किया है।

सिपेट डोईवाला के 15 छात्र-छात्राओं ने देशभर में टॉप 10 में जगह बनाकर उत्तराखंड और देहरादून का नाम रोशन किया है।

इनमें से आठ छात्र डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (डी.पी.टी) और सात छात्र डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (डी.पी.एम.टी) के हैं।

CIPET Dehradun National Toppers

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर फोकस 

सिपेट संस्थान के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख अभिषेक राजवंश ने बताया कि

संस्थान के छात्रों की इस सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को जाता है।

उन्होंने कहा कि संस्थान हमेशा से छात्रों को उद्योग जगत के लिए तैयार करने पर जोर देता है।

संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी बी के सिंह ने बताया कि सिपेट संस्थान विद्यार्थियों को उद्योगों के अनुसार करियर को आगे बढ़ाने में मदद करता है

और 3 वर्ष बाद रोजगार भी मुहैया करता है।

उन्होंने कहा कि जो छात्र 10वीं या 12वीं पास कर चुके हैं,

वे 05 अगस्त तक प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं।

यह उपलब्धि संस्थान के लिए एक मील का पत्थर है

यह दर्शाता है कि सिपेट देहरादून देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक बन चुका है।

CIPET Dehradun National Toppers

ये हैं टॉपर स्टूडेंट्स

Cipet संस्थान के संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख अभिषेक राजवंश ने बताया कि

डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (डी.पी.एम.टी) चौथे सेमेस्टर से तनुश्री, लक्षिका, साक्षी, श्रवण, संजय बहुगुणा क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा, छटा और दसवां स्थान प्राप्त किया है।

वहीं डी.पी.एम.टी दुसरे सेमेस्टर में वंश और ममता को क्रमशः पहला और सातवां स्थान प्राप्त हुआ |

डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (डी.पी.टी) चौथे सेमेस्टर से पूरे देश में जिया नेगी, अभय सिंह, प्रीती दानु, आदित्य प्रजापति, कामरान अंसारी, अस्मित पुंडीर क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा, पांचवां, छटा, नौवा स्थान

और डी.पी.टी के दुसरे सेमेस्टर में अश्वनी मौर्या ने दूसरा और अर्शदीप सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया।

मुख्य बिंदु:

→ सिपेट देहरादून के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में टॉप किया।

→ जिया नेगी और तनुश्री ने देश भर में टॉप किया।

→ 15 छात्रों ने टॉप-टेन में जगह बनाई।

→ संस्थान उद्योग जगत के लिए छात्रों को तैयार करता है।

→ 10वीं या 12वीं पास छात्र 05 अगस्त तक प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!