pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला निवासी पूर्व सैनिक चंडी प्रसाद डोभाल : “अंतिम सांस तक देश सेवा, जाते-जाते दे गए नई रोशनी”

Chandi Prasad Dobhal, an ex-serviceman and resident of Doiwala: "Served the nation until his last breath; brought new light even as he departed."

देहरादून,16 अगस्त 2026 : अठूरवाला निवासी एवं पूर्व सैनिक चंडी प्रसाद डोभाल का जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

वह संजय डोभाल और पूर्व ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल के पूज्य पिता थे।

उनके निधन के बाद परिजनों ने अनुकरणीय पहल करते हुए उनका नेत्रदान कराया, जिससे किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी फैल सकेगी।

दिवंगत पूर्व सैनिक चंडी प्रसाद डोभाल का अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर पूर्ण धार्मिक विधि-विधान और सम्मान के साथ किया गया।

अंतिम यात्रा में परिजनों के अलावा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए।

नेत्रदान बना समाज के लिए प्रेरणा

निधन के तुरंत बाद परिजनों द्वारा लिए गए नेत्रदान के निर्णय की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

वक्ताओं ने कहा कि देश सेवा के बाद जाते-जाते भी समाज को रोशनी दे जाना एक महान कार्य है, जो दूसरों को भी अंगदान एवं नेत्रदान के लिए प्रेरित करेगा।

दिग्गजों ने जताया शोक

पूर्व सैनिक के निधन पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, राज्य मंत्री सुभाष बड़थ्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह नेगी, रविंद्र बेलवाल, सुंदर लोधी, गणेश थपलियाल, धर्मानंद सेमवाल, मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, प्रमोद डोभाल सहित कई प्रमुख हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button
пинап