DehradunPoliticsUttarakhand

‘झाड़ू’ छोड़,कांग्रेस से मिलाया ‘हाथ’,आम आदमी पार्टी के नेता,कार्यकर्त्ता हुए कांग्रेस में शामिल : मोहित उनियाल

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107

देहरादून : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इन्होने थामा कांग्रेस का हाथ :—-

प्रदेश संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मोहित उनियाल के प्रयासों से

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुपरवाण शास्त्री,

सुनिल थपलियाल,वीएस पंवार,संतोश दिक्षित,आचार्यकांत कुपरवाण,

धनवीर सिंह,अमित गुप्ता,विजय गुप्ता,अजय थापा, प्रदीप सिंह रावत,

बालकृष्ण सेमवाल, मनजीत सिंह,यशवंत सिंह नेगी सहित

अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

“आप” है वोट कटवा की भूमिका में :—

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि

आम आदमी पार्टी एक प्रवासी और वोट काटू पार्टी है।

जिसका उत्तराखंड में कोई जनाधार नही है।

आम आदमी पार्टी पहाड़ के संघर्ष और जनमानस से कोसो दूर है

जबकि कांग्रेस जन-जन की पार्टी है।

कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों,

सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है।

कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के

साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है

तथा समाज को एक नई दिशा दी है।

प्रदेश संगठन महामत्री विजय सारस्वत नें कांग्रेस पार्टी में

सदस्यता दिलवानें हेतु विशेष प्रयास के लिये मोहित उनियाल का आभार प्रकट किया

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, संजय पालीवाल,

महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी रिता पुष्पवाण,

मनीष यादव, राहुल सैनी उम्मेद बोरा आरिफ अली

आशिक अली शुभम कांबोज आदि प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!