रुद्रप्रयाग में बोलेरो वाहन पर गिरा भारी पत्थर,2 की मौके पर मौत,4 गंभीर घायल
A heavy stone fell on a Bolero vehicle in Rudraprayag, 2 died on the spot, 4 seriously injured

रुद्रप्रयाग,1 सितम्बर 2025 : आज सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक हादसा हुआ है.
जिसमें भारी पत्थर की चपेट में आने से बोलेरो वाहन संख्या UK 11 TA 1100 में सवार 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी.
जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
लैंडस्लाइड जोन में गिरा भारी पत्थर
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह लगभग 7:34 बजे हुआ है.
आज सुबह एक बोलेरो वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड जा रहा था
इसी दौरान यह वाहन मनकुटिया नामक स्थान पर एक लैंडस्लाइड जोन (Landslide Zone) से गुजर रहा था.
तभी अचानक भूस्खलन (Landslide) हो गया.
जिसके चलते एक भारी पत्थर बोलेरो वाहन के ठीक ऊपर आ गिरा.
जिससे घटनाटस्थल पर ही 2 यात्रियों की मृत्यु हो गयी.
इस वाहन में सवार 4 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मृतकों और घायलों का विवरण
सामान्य घायलों का विवरण :-
1. मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान
2. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता – उत्तरकाशी।
गम्भीर घायल व्यक्तियो का विवरण :-
1. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र – 35 वर्ष ,पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
2. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
3. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)
4. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र – 24 वर्ष , पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (गम्भीर घायल) (वाहन चालक)
मृतक व्यक्तियों का विवरणः-
1..रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र – 30 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी
2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र – 68 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी