pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 4 पर्यटकों की मौत, 3 घायल

Tragic road accident near Manimai Temple in Doiwala; 4 tourists killed, 3 injured.

 

देहरादून,19 अगस्त 2026 : आज सुबह लगभग 10.40 बजे कोतवाली डोईवाला को सूचना मिली कि मणिमाई मंदिर के पास दो वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डोईवाला और चौकी प्रभारी हर्रावाला पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल और घायलों का रेस्क्यू

मौके पर देहरादून से डोईवाला मार्ग पर एक ईको वैन (HR 12 A 8730) आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिली,

जिसके एयरबैग भी खुल चुके थे।

दूसरी बिना नंबर की यूटिलिटी गाड़ी टक्कर के बाद करीब 25-30 मीटर घिसटकर डिवाइडर से जा टकराई थी।

ईको वैन के पास दो व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े थे,

जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कोरोनेशन भेजा गया।

इससे पहले स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी डोईवाला तथा कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया था।

टपकेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे वापस

घायल दीपेंद्र सिंह से पूछताछ करने पर पता चला कि वे सभी कल रात रोहतक से हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे।

आज सुबह टपकेश्वर मंदिर देहरादून में दर्शन करने के बाद वे वापस रोहतक लौट रहे थे।

जंगल के पास गाड़ी चला रहे चालक सोमपाल को नींद की झपकी आने लगी,

जिस पर साथियों ने उसे टोका भी था

चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे खड़ी यूटिलिटी से पीछे से टकरा गई।

4 लोगों की मृत्यु और विधिक कार्यवाही

इस भीषण हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है,

जबकि 3 घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती एक मृतक और जॉलीग्रांट में उपचाराधीन एक घायल व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

मृतकों एवं घायलों का विवरण

मृतक:

नरेश (42 वर्ष) – निवासी टिकट वाली गली, रोहतक, हरियाणा (मृत घोषित – CHC डोईवाला)

विनोद (40 वर्ष) – निवासी आर्य नगर, रोहतक, हरियाणा (मृत्यु – कैलाश अस्पताल)

सोमपाल (चालक) – निवासी वार्ड नंबर 5, रोहतक, हरियाणा (मृत घोषित – कोरोनेशन अस्पताल)

अज्ञात – (मृतक) कोरोनेशन अस्पताल (पहचान के प्रयास जारी)

घायल:

विपेंद्र सिंह (35 वर्ष) – निवासी रेलवे रोड, रोहतक, हरियाणा (उपचाराधीन – अरिहंत अस्पताल)

लाला (35 वर्ष) – निवासी काठमंडी, रोहतक, हरियाणा (उपचाराधीन – कैलाश अस्पताल)

अज्ञात – (घायल) जॉलीग्रांट अस्पताल (पहचान के प्रयास जारी)

Related Articles

Back to top button
пинап