pinko казино
Uttarakhand

रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी प्रदेश की महिलाएं

Women in the state will be able to travel for free on roadways buses on August 28 and 29 on the occasion of Raksha Bandhan.

देहरादून,19 अगस्त 2026 : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार इन दो दिनों में महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

महिलाओं के आवागमन को सुगम बनाने की पहल

रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके एवं परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं।

राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

सरकार का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना और उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।

निशुल्क यात्रा के व्यय की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार

अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि इस सुविधा से परिवहन निगम पर पड़ने वाले वित्तीय भार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी।

परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए हैं।

धामी सरकार का यह निर्णय प्रदेश की बहनों के सम्मान, सुविधा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button
пинап