स्वतंत्रता दिवस पर डोईवाला में 18वां रक्तदान शिविर आयोजित, 30 युवाओं ने किया रक्तदान
18th blood donation camp organized in Doiwala on Independence Day; 30 youths donated blood.

देहरादून,16 अगस्त 2026 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ एवं ‘एड्डी फिटनेस क्लब 4.0’ के संयुक्त तत्वावधान में मिस्सरवाला स्थित एड्डी फिटनेस क्लब में 18वें रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल तथा भाजपा नेता विक्रम सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
30 युवाओं ने किया स्वेच्छा से रक्तदान
रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान 30 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
एकत्रित किए गए रक्त को ‘परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, ऋषिकेश’ सुरक्षित भिजवा दिया गया है।
रक्तदान महादान: मोहित उनियाल व विक्रम नेगी
इस अवसर पर मोहित उनियाल और विक्रम सिंह नेगी ने रक्तदान को महादान बताया।
उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
जागरूकता बढ़ाना संस्था का मुख्य उद्देश्य
समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने सभी अतिथियों, रक्तवीरों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख लक्ष्य है।
लोगों के मन से रक्तदान का भय दूर करने के लिए समिति लगातार गांव-गांव जाकर शिविर आयोजित कर रही है।
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में समिति के सचिव आसिफ हसन, शादाब हसन, अब्दुल माजिद अंसारी, शिखर वर्मा, अक्षय रावल, शाकिब, चिराग यादव, रिया यादव, सोनम, सुधांशु वर्मा, प्रत्यक्ष थापा, आसिफ, शिवम अरोड़ा, जतिन अरोड़ा, सौरभ त्रिवेणी, एकांत अरोड़ा, आकर्ष पाल, वैभव जिंदल, अभिषेक लोधी, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, मुकेश प्रसाद, आरिफ अली, अमित सैनी, हर्षित उनियाल और अग्रिम जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।





