pinko казино
DehradunUttarakhand

4 अगस्त को “चेहलुम” के जुलूस के दृष्टिगत देहरादून शहर में रहेगा डायवर्जन

Traffic diversions will be in place in Dehradun city on August 4 in view of the "Chehlum" procession.

देहरादून,3 अगस्त 2026 : दिनांक 04 अगस्त 2026 को चेहलुम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को ध्यान में रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अपरान्ह 14:00 बजे (दोपहर 2:00 बजे) से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।

यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन तथा बैरियर प्वाइंट्स का विवरण नीचे दिया गया है:

विक्रम, सिटी बस एवं व्यावसायिक वाहनों के लिए डायवर्जन

जुलूस के सर्वे चौक पहुँचने से पहले विभिन्न रूटों के वाहनों को निम्नानुसार डायवर्ट किया जाएगा:

3 नंबर विक्रम: रेसकोर्स चौक से वापस – रेसकोर्स PNB तिराहा – आराघर T-जंक्शन।

5 व 8 नंबर विक्रम: रेलवे गेट से वापस मोड़े जाएंगे।

2 नंबर विक्रम, सिटी बस व व्यावसायिक वाहन: सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।

प्रेमनगर व कैंट विक्रम: बिंदाल पुल से वापस डायवर्ट किए जाएंगे।

जुलूस की स्थिति के अनुसार चरणबद्ध डायवर्जन

करनपुर से जुलूस प्रारंभ होने पर:

यूकेलिप्टिस चौक से सर्वे चौक व बैनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को अल्प समय के लिए घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

आराघर चौक व क्रॉस रोड से यातायात पूर्णतः बंद/डायवर्ट रहेगा।

सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर जुलूस जाने पर:

सर्वे चौक से लैंसडाउन चौक जाने वाले ट्रैफिक को क्रॉस रोड की ओर भेजा जाएगा।

मनोज क्लीनिक की ओर से कॉन्वेंट तिराहे की तरफ आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

कनक चौक से रोजगार तिराहे का यातायात:

वाहनों को पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड होते हुए बैनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।

लैंसडाउन चौक पहुँचने से पूर्व:

बुद्धा चौक एवं दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन लैंसडाउन चौक की ओर नहीं जा सकेगा।

लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक की ओर जुलूस बढ़ने पर:

तहसील चौक से समस्त वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ओरिएंट चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को कनक चौक भेजा जाएगा।

घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर आने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की ओर मोड़ा जाएगा।

बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक की ओर वाहन आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

तहसील चौक पहुँचने से पूर्व:

प्रिंस चौक से आने वाले संपूर्ण यातायात को द्रोण होटल कट से IG कट होते हुए दून चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

दून चौक से तहसील चौक की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

विशेष नोट: जैसे-जैसे जुलूस का पिछला हिस्सा आगे बढ़ता जाएगा, स्थिति की समीक्षा कर संबंधित मार्गों पर यातायात को तत्काल सामान्य/बहाल कर दिया जाएगा।

प्रमुख बैरियर / डायवर्जन प्वाइंट्स

बहल चौक

तहसील चौक

दर्शनलाल चौक

कनक चौक

अपील: यातायात पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Related Articles

Back to top button
пинап