pinko казино
Dehradun

देहरादून में हादसा,पानी की निकासी नाली में बहने से दो मासूम बहनों की मौत

Accident in Dehradun: Two young sisters die after being swept into a drainage channel.

देहरादून,30 जुलाई 2026 : क्लेमेंटाउन क्षेत्र के नई बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में दो मासूम बहनों की पानी की निकासी नाली में डूबने से मौत हो गई।

यह हादसा आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 4 बजे उस समय हुआ,

जब दोनों बच्चियां घर के बाहर बनी पानी की निकासी नाली में नहाने गई थीं और तेज बहाव में बहकर नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गईं

निकाला, पर तब तक हो चुकी थी बच्चियों की मौत 

घटना की सूचना राजेश मित्तल निवासी नई बस्ती द्वारा क्लेमेंटाउन थाने को दी गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को रैंप के नीचे से बाहर निकाल लिया था,
लेकिन तब तक पानी में डूबने के कारण दोनों की मौत हो चुकी थी।

माँ ने खुद खोजबीन में पैर देखे

मृतक बच्चियों की माता रीना कुमारी ने बताया कि उनकी दो बेटियां – लक्ष्मी कुमारी (उम्र 7 वर्ष) और सोनाक्षी कुमारी (उम्र 3 वर्ष) – दोपहर में घर के बाहर बनी नाली में नहाने गई थीं।

कुछ समय बाद जब उन्होंने बच्चियों को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की।

तब उन्हें अपनी बड़ी पुत्री के पैर नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे दिखाई दिए।

उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों की सहायता से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की डूबने से मृत्यु हो चुकी थी।

दिहाड़ी मजदूर परिवार, पति बिहार गए हुए थे

रीना कुमारी ने बताया कि वह और उनके पति नई बस्ती में किराए के मकान में रहते हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

उनके पति किसी काम से बिहार स्थित अपने गांव गए हुए हैं, जिन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया, जांच जारी

पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों का पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चियां मोहल्ले से पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली में बहकर रैंप के नीचे फंस गई थीं।

इस नाली का पानी तेज बहाव के कारण खतरनाक हो गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग

इस घटना ने एक बार फिर खुली एवं असुरक्षित नालियों के खतरे को उजागर किया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी नालियों को ढक्कन या ग्रिल से कवर किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Back to top button
пинап