नंदा की चौकी में बहाल हुआ आवागमन,पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा हुआ था क्षतिग्रस्त
Traffic restored at Nanda ki Chauki; a section of the bridge's approach road had been damaged earlier in the morning.
देहरादून: भारी वर्षा के चलते आज प्रातः लगभग 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.
जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था.
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा संज्ञान लिया और
प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के सख्त निर्देश जारी किए.
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग,
जिला प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए
बिना रुके कार्य किया.
मात्र 12 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर मार्ग को पुनः वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया.
मार्ग खुलते ही स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली और आवश्यक सेवाओं का संचालन सामान्य हो गया।
इस दौरान एक एम्बुलेंस भी बिना किसी बाधा के मरीज को अस्पताल पहुंचाने में सफल रही.
लापरवाही पर ज़ीरो टॉलरेंस, तलब किया स्पष्टीकरण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदा की स्थिति में राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
जांच के घेरे में निर्माण एजेंसियां
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुल और एप्रोच रोड निर्माण कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
यदि जांच में मानकों के उल्लंघन या निर्माण में लापरवाही की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय निवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
अल्प समय में मार्ग बहाल होने पर स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस लेते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस तत्परता से सरकार ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और मात्र 12 घंटे में एप्रोच रोड को ठीक कराया.








