pinko казино
DehradunUttarakhand

मुहर्रम पर ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ ने दिखाया मानवता के प्रति समर्पण

Ek madad Blood group samiti organised blood donation camp

 

 

Dehradun,27 June 2026 :शहीद-ए-कर्बला इमाम हुसैन की शहादत की याद और मुहर्रम के पवित्र अवसर पर ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ की ओर से वार्ड संख्या-15, तेलीवाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मानव सेवा को समर्पित इस शिविर में 60 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संकल्प लिया।

शिविर का शुभारंभ हाजी अमीर हसन और हाजी अब्दुल कादिर ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर हाजी अमीर हसन और हाजी अब्दुल कादिर ने कहा कि मुहर्रम का महीना त्याग, बलिदान और इंसानियत की मिसाल पेश करता है।

रक्तदान ऐसा पुण्य कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि तेलीवाला में इस तरह के सामाजिक आयोजनों का होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण कई मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है और भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रक्त के अभाव में किसी भी व्यक्ति की जान न जाए।

उन्होंने कहा कि शिविर में युवाओं की भागीदारी और सेवा भावना उत्साहजनक रही। मुहर्रम हमें हजरत इमाम हुसैन के बताए त्याग, संघर्ष, समर्पण और इंसानियत के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

समिति आगे भी नियमित रूप से ऐसे जनहित के अभियान संचालित करती रहेगी।

शिविर में परिवर्तन ब्लड बैंक की चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल टीम ने सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया।

रक्तदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों को समिति की ओर से प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के सचिव आसिफ हसन, शादाब हसन, रहमान अली, मोहम्मद फरमान, आजम, हाजी अलीजान, मोहम्मद अकरम, मुस्तकीम, जुबैर, फारुख, जावेद, नदीम, सम्मुन, समीर अहमद, असलम, चांद खान, तारिक, रहमान, रहीम, फैमिद, इम्तियाज, शादीकुल, मुबिन सहित समिति के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап