
देहरादून,6 जून 2026 : डोईवाला क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है वो भी महज 12 घंटे के भीतर।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस चोरी को किसी बाहरी गैंग ने नहीं, बल्कि घर के ही चिराग (बेटे) और सगे साले (मामा) ने मिलकर अंजाम दिया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी के माल के साथ दबोच लिया है।
बद्रीनाथ गया था परिवार,हो गई चोरी
चोरी की वारदात का यह मामला रेशम माजरी (पाल मोहल्ला), डोईवाला का है।
इस मामले में मोनिका गोस्वामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी
मोनिका ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए गई हुई थीं।
जब परिवार वापस लौटा, तो घर के ताले टूटे थे और अलमारी में रखी नकदी व जेवरात गायब थे।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0स0- 174/26 धारा 305 (ए) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
लाल तप्पड़ पुलिस का तत्काल एक्शन
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने तुरंत टीम का गठन किया।
उप-निरीक्षक आदित्य सैनी (चौकी प्रभारी लालतप्पड़) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया।
शनिवार (06 जून) को फतेहपुर टांडा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद हुई।
ऑनलाइन गेमिंग और नशे की लत ने बनाया अपराधी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान वादिनी के सगे भाई अमित सिंह नेगी (उम्र 37 वर्ष) और उसके सगे बेटे चिराग बोरा (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई।
पूछताछ में मामा-भांजे की इस जोड़ी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए:
मामा अमित नेगी को स्मैक/नशे की गंभीर लत है।
भांजे चिराग को ऑनलाइन गेमिंग और गैम्बलिंग (सट्टेबाजी) का चस्का लगा हुआ है।
अपनी इन बुरी आदतों और कर्ज को पूरा करने के लिए दोनों ने मिलकर साजिश रची।
जब पूरा परिवार बद्रीनाथ यात्रा पर गया, तो ये दोनों कोई बहाना बनाकर घर पर ही रुक गए और रात में अलमारी साफ कर दी।
चोरी की गई नगदी को दोनों ने आपस में बांटकर नशे और ऑनलाइन सट्टे में उड़ा दिया।
आज ये दोनों चोरी के सोने-चांदी के जेवरात बेचने की फिराक में घूम रहे थे, लेकिन तभी दून पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
अभियुक्तों का विवरण:
अमित सिंह नेगी पुत्र स्व0 गजपाल सिंह नेगी (उम्र-37 वर्ष)
चिराग बोरा पुत्र दीपक बोरा (उम्र-18 वर्ष)
(दोनों निवासी: पाल मोहल्ला, रेशम माजरी, डोईवाला, देहरादून)
बरामदगी का विवरण:
घटना में चोरी किए गए समस्त सोने-चांदी के आभूषण (ज्वैलरी)
₹2,500/- की नगदी
पुलिस टीम
उ0नि0 आदित्य सैनी (चौकी प्रभारी, लालतप्पड़)
अ0उ0नि0 मनोज कुमार
हे0का0 राजीव कुमार
का0 विकास फोर
का0 गोनी पुरी









