pinko казино
CrimeDehradunUttar PradeshUttarakhand

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: सौतेले भाई की ‘सुपारी’,कत्ल और पंखे से लटकाने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा

Dehradun Murder Mystery: Sensational Revelation of a Plot Involving a Contract Killing of a Stepbrother, Murder, and a Scheme to Hang the Body from a Fan

देहरादून,24 मई 2026 : राजधानी देहरादून के पॉश इलाके जाखन में करीब एक साल पहले हुए अजय भटेजा हत्याकांड में दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल और लंबे समय से फरार चल रही ₹25,000 की इनामी महिला अभियुक्त हुमेरा उर्फ जोया को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री (High Profile Murder Mystrey) का जो सच सामने आया है, उसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है।

महज एक प्रॉपर्टी के लालच में सगे सौतेले भाई ने ही भाड़े के शार्प शूटर और उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।

इस पूरे मामले में आगे बढ़ने से पहले एक बार मुख्य किरदारों को समझ लेते हैं :-

1. मुख्य पीड़ित (The Victim)

अजय भटेजा:

जाखन (कृष्णा विहार, देहरादून) का निवासी, जिसकी गला दबाकर हत्या की गई।

उसके पास करोड़ों की कीमती प्रॉपर्टी थी, जो इस पूरे कत्ल की वजह बनी।

2. मुख्य साजिशकर्ता / मास्टरमाइंड (The Mastermind)

अमित भटेजा:

मृतक अजय भटेजा का सौतेला भाई

उसी ने जाखन और मसूरी की करोड़ों की जायदाद हड़पने के लिए अपने ही भाई की हत्या की पूरी साजिश रची और शूटर को सुपारी दी। (यह अभी फरार है)।

3. सुपारी किलर / शार्प शूटर

राजन उर्फ जैकी:

मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) का एक शातिर अपराधी।

अमित भटेजा ने इसे भाई को रास्ते से हटाने के लिए जाखन वाली प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने का लालच देकर कत्ल की सुपारी दी थी।

इसी ने अजय की छाती पर चढ़कर तकिए से उसका दम घोंटा।

(इसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है)।

4. सह-आरोपी / मददगार प्रेमिका (The Accomplice)

हुमेरा उर्फ जोया:

शूटर राजन उर्फ जैकी की प्रेमिका। इसने इस पूरी साजिश में राजन का साथ दिया,

देहरादून आई, कत्ल के वक्त घर पर मौजूद थी,

हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए कमरा साफ किया और लाश को पंखे से लटकाने में मदद की।

(हाल ही में ₹25 हजार के इनाम के साथ इसे ही गिरफ्तार किया गया है)।

5. शिकायतकर्ता (The Complainant)

जतिन कुमार:

जीएमएस रोड (देहरादून) का निवासी और मृतक अजय भटेजा का ममेरा भाई

इसी ने 26 मई 2025 को अजय की हत्या होने के बाद पुलिस में सबसे पहले केस दर्ज कराया था।

6. अन्य किरदार (Minor Character)

अक्षय:

शूटर राजन का दोस्त, जिसे सहारनपुर में गोली लगी थी और देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती था।

इसी को देखने के बहाने ये सब देहरादून आए थे, ताकि किसी को शक न हो।

अब जानते हैं इस मर्डर मिस्ट्री को

प्रॉपर्टी का लालच और ‘हॉस्पिटल’ के बहाने एंट्री

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता हुमेरा उर्फ जोया ने इस पूरी खौफनाक साजिश की परत-दर-परत खोलकर रख दी है।

साजिश की शुरुआत जाखन और मसूरी स्थित करोड़ों की कीमती प्रॉपर्टी के विवाद से हुई थी।

प्रॉपर्टी में आधे हिस्से की डील:

मृतक अजय भटेजा का उसके सौतेले भाई अमित भटेजा के साथ लंबे समय से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।

अमित ने अजय को रास्ते से हटाने के लिए मुजफ्फरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी को सुपारी दी।

डील यह हुई थी कि अजय की मौत के बाद जाखन वाली प्रॉपर्टी का आधा हिस्सा शूटर राजन को दे दिया जाएगा।

राजन ने इस पूरी योजना में अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया को भी शामिल कर लिया।

बहाना अस्पताल का, निशाना भाई का:

योजना के मुताबिक, 25 मई 2025 को ये लोग देहरादून आए।

इन्होंने बहाना बनाया कि वे राजन के एक दोस्त अक्षय (जिसे सहारनपुर में गोली लगी थी और मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती था) को देखने आए हैं।

इसी बहाने से वे रात में अजय भटेजा के जाखन (कृष्णा विहार) स्थित घर पर रुक गए

शराब पिलाकर कागजात हड़पने का प्लान:

कत्ल की रात, अमित भटेजा ने मसूरी रोड स्थित ठेके से राजन को शराब की चार बोतलें खरीद कर दीं।

प्लान यह था कि अजय को इतनी शराब पिलाई जाए कि वह नशे में धुत्त होकर जाखन और मसूरी की कीमती प्रॉपर्टी के कागजातों पर दस्तखत कर दे या कागजात सौंप दे।

कैसे हुआ मर्डर ?

छाती पर चढ़कर तकिए से घोंटा दम

रात में जब हुमेरा उर्फ जोया, शूटर राजन और अजय भटेजा घर पर मौजूद थे, तब अजय को जमकर शराब पिलाई गई।

अत्यधिक नशा होने के बाद राजन ने अजय से बार-बार प्रॉपर्टी के कागजात मांगे।

जब नशे की हालत में भी अजय भटेजा ने कागजात देने में आनाकानी की, तो विवाद बढ़ गया।

इसके बाद शूटर राजन ने अजय के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

राजन ने अजय को बिस्तर पर दबोचा, उसकी छाती पर चढ़ गया और तकिए से उसका मुंह और नाक कसकर दबा दी।

कुछ ही मिनटों की छटपटाहट के बाद अजय भटेजा की दम घुटने से मौत हो गई।

हत्या को ‘आत्महत्या’ दिखाने की नाकाम कोशिश

अजय की मौत के बाद शूटर राजन और उसकी प्रेमिका हुमेरा ने कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक बेहद शातिर चाल चली:

शव को पंखे से टांगने का प्रयास:

पुलिस के सामने मामला आत्महत्या का लगे, इसके लिए राजन और हुमेरा ने मिलकर अजय के शव को कमरे के पंखे से लटकाने की पूरी कोशिश की।

लेकिन शव भारी होने या तकनीकी नाकामयाबी के कारण वे उसे पंखे पर टांग नहीं पाए।

क्राइम सीन की सफाई:

पंखे पर लटकाने का प्लान फेल होने के बाद, दोनों ने चालाकी से अजय के शव को वापस बिस्तर पर लिटा दिया और उसे चादर से ऐसे ढक दिया जैसे वह सो रहा हो।

इसके बाद हुमेरा ने सबूत मिटाने के इरादे से पूरे कमरे की अच्छे से सफाई की ताकि पुलिस को फिंगरप्रिंट या संघर्ष के निशान न मिलें

DVR और कागजात गायब किए:

पकड़े जाने के डर से अभियुक्त राजन कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) और कुछ जरूरी कागजात उखाड़कर अपने साथ ले गया, जिसे बाद में उसने मुख्य साजिशकर्ता अमित भटेजा को सौंप दिया।

वारदात के बाद हुमेरा और राजन बस पकड़कर चुपचाप सहारनपुर फरार हो गए।

पुलिस की तफ्तीश और गिरफ्तारी

26 मई 2025 को मृतक के ममेरे भाई जतिन कुमार की तहरीर पर थाना राजपुर में धारा 103 बीएनएस (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

एक साल तक चली गहन तफ्तीश, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पहले 19 मई 2026 को मुख्य शूटर राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया।

राजन से पूछताछ में उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से लगातार छिपी हुई थी।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश में जाल बिछाया और 23 मई 2026 को ₹25 हजार की इनामी हुमेरा को सहारनपुर से धर दबोचा

अभियुक्तों का प्रोफाइल:

गिरफ्तार अभियुक्ता:

हुमेरा उर्फ जोया पुत्री पप्पू, निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर, उ०प्र० (उम्र- करीब 24-25 वर्ष, ₹25,000 की इनामी)।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त (शूटर):

जैकी उर्फ राजन पुत्र शिवलाल, निवासी ग्राम उमाही कलां, थाना रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर (उम्र 36 वर्ष)।

वांछित अभियुक्त (सौतेला भाई/मास्टरमाइंड):

अमित भटेजा (पुलिस जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है)।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 प्रवेश रावत, व0उ0नि0 थाना राजपुर
3- उ0नि0 अनित कुमार
4- म0उ0नि0 सीमा चौहान
5- कानि0 विशाल कुमार

एसओजी टीम-

1- कानि0 विपिन कुमार
2- कानि0 अमित
3- कानि0 आशीष शर्मा

Related Articles

Back to top button
пинап