देहरादून,4 मई 2026 : राजधानी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए देहरादून पुलिस ने आज एक कड़ा संदेश दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशों पर अमल करते हुए विकासनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दो शातिर अपराधियों को ढोल-नगाड़ों और मुनादी के साथ जनपद की सीमा से बाहर खदेड़ दिया है।
हिमाचल बॉर्डर पर छोड़ा, दी सख्त चेतावनी
पुलिस टीम आज दोनों अभियुक्तों, राहुल कश्यप और आसिफ, को लेकर हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब बॉर्डर पहुंची।
यहाँ लाउडस्पीकर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा की गई कि इन दोनों अपराधियों को अगले 06 माह के लिए देहरादून जिले से निष्कासित (District Badar) कर दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर इन्होंने जनपद की सीमा में कदम रखा,
तो उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गुंडा एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, राहुल कश्यप और आसिफ दोनों ही कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के आदतन अपराधी हैं।
इनके खिलाफ नकबजनी, चोरी और शस्त्र अधिनियम जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
जनता के बीच इनकी आपराधिक छवि और शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने इनके विरुद्ध धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम (गुंडा एक्ट) के तहत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।
जिला मजिस्ट्रेट देहरादून ने रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए जनहित में दोनों को 6 महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए थे।
आपराधिक इतिहास :-
01- राहुल कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप नि0 कश्यप मौहल्ला जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
01- मु0अ0सं0 -214/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून
02- मु0अ0सं0- 238/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून
03- मु0अ0सं0- 372/2023 धारा -380/457/411 भादवि कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून
04- मु0अ0सं0 -65/2024 धारा 380/411 भादवि कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून
05- मु0अ0सं0 – 169/2024 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून
06- मु0अ0सं0- 291/2024 धारा -305/317(2) बीएनएस कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून
07- मु0अ0सं0- 194/2025 धारा- 60 आबकारी एक्ट कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।
02- आसिफ पुत्र राशिद निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, देहरादून
01-मु0अ0सं0 -330/2017 धारा -392/411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून
02-मु0अ0सं0 -114/2018 धारा -110 जी, सीआरपीसी, थाना विकासनगर, देहरादून
03- मु0अ0सं0- 478/2019 धारा -394/341/411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून
04- मु0अ0सं0 -480/2019 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर, देहरादून
05- मु0अ0सं0 -109/2020 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
06- मु0अ0सं0 -9/2021 धार -394/506 भादवि थाना विकासनगर, देहरादून
07- मु0अ0सं0 -368/2021 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
08- मु0अ0सं0 -515/2021 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
09- मु0अ0सं0 372/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
10- मु0अ0सं0 -287/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
11- मु0अ0सं0 -403/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
12- मु0अ0सं0 -188/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
13- मु0अ0सं0 -11/2021 धारा -394/411/506 भादवि थाना विकासनगर, देहरादून
14- मु0अ0सं0 225/2025 धारा -3(5)/304(2)/317(2)बीएनएस एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
15- मु0अ0सं0 -108/2020 धारा -392/356/441 भादवि थाना विकासनगर, देहरादून
16- मु0अ0सं0 -147/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
17- मु0अ0सं0 325/2022 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून
18- मु0अ0सं0 -61/2024 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट थाना विकासनगर, देहरादून





