pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

लाठी भांजते वीडियो वायरल, SSP देहरादून ने पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

Video of Lathi-Wielding Goes Viral; Dehradun SSP Sends Policemen to Reserve Lines

देहरादून,1 मई,2026 : राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में आज शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब केहरी गांव में ट्रैफिक जाम खुलवाने गई पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस हो गई।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या था पूरा मामला ?

आज शाम थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव और उसके आसपास के इलाकों में वाहनों के अनियंत्रित जमावड़े के कारण भारी जाम लगा है।

मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने देखा कि एक निजी शिक्षण संस्थान के बाहर वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने और मुख्य मार्ग पर भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी की वजह से यातायात पूरी तरह ठप था।

बहस के बाद ‘हल्का बल प्रयोग’

पुलिस के अनुसार, अधिकांश छात्र पुलिस की अपील पर वहां से हट गए,

लेकिन दो-तीन युवकों ने मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ तीखी बहस शुरू कर दी

और सरकारी कार्य में बाधा डाली।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वहां ‘हल्का बल प्रयोग’ करना पड़ा, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, एसएसपी का कड़ा रुख

घटना के कुछ ही देर बाद मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,

जिसमें पुलिस का रवैया सवालों के घेरे में आ गया।

मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है

एसपी सिटी ने इस मामले में की गयी कार्रवाई से अवगत कराया है

बताया कि वीडियो में दिख रहे संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच एक राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) को सौंप दी गई है।

Related Articles

Back to top button
пинап