pinko казино
CrimeDehradun

देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म, 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Minor Raped in Dehradun; Accused Arrested Within 6 Hours

देहरादून (26 अप्रैल, 2026): देहरादून के थाना रायपुर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला ?

आज 26 अप्रैल, चन्दर रोड नई बस्ती डालनवाला देहरादून की एक महिला ने थाना रायपुर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई

शिकायत के अनुसार, अब्दुल रहमान नाम के  व्यक्ति ने महिला ( वादिनी ) की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना को अंजाम दिया.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी के विरुद्ध बलात्कार तथा पोक्सो (POCSO) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

साथ ही, पीड़ित बालिका का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने थाना प्रभारी रायपुर को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए.

एसएसपी के आदेशों के क्रम में थाना रायपुर में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

 पुलिस की घेराबंदी और सटीक सूचना के आधार पर, घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर आरोपी अब्दुल रहमान (पुत्र मोहम्मद अय्युब) को गिरफ्तार कर लिया गया.

नाम पता अभियुक्त

अब्दुल रहमान पुत्र मौ0 अय्युब, निवासी मौहल्ला बिसातियान नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता किरायेदार सलमान रक्षा विहार टंकी के पास थाना रायपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष .

 

Related Articles

Back to top button
пинап