CrimeDehradunUttarakhand

बाल-मूंछ कटवाकर भाग रहा देहरादून गोलीकांड का आरोपी डोईवाला पुलिस एनकाउंटर में घायल

Dehradun shooting accused, who was fleeing after getting his hair and moustache shaved, injured in Doiwala police encounter

 

देहरादून,12 फरवरी 2026 : सूबे की राजधानी देहरादून में सरेराह गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप आख़िरकार एक पुलिस मुठभेड़ में हत्थे चढ़ गया

अपनी पहचान छुपाकर भागने की फिराक में हत्या आरोपी का सामना पुलिस टीम से हो गया

फिर दोनों तरफ से गोलियां चलने के बाद हत्या आरोपी घायल होने पर पुलिस की गिरफ्त में आ गया

क्या है पूरा मामला ?

राजधानी देहरादून में तिब्बती मार्किट के पास अनुज शर्मा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी

यह हत्या बीते रोज यानि 11 फरवरी 2026 की सुबह की गयी थी

जिसके बाद हत्या आरोपियों को लेकर देहरादून पुलिस लगातार उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही थी

कल रात क्या हुआ ?

समय रात्रि लगभग 11:15 बजे इंस्पेक्टर डोईवाला प्रदीप राणा अपने सरकारी वाहन से निकले

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर वह संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की तलाश पर निकले

वह भानियावाला तिराहे पर पहुंचे

जहां उन्होंने जॉलीग्रांट चौकीइंचार्ज सब इंस्पेक्टर नवीन डंगवाल और

चीता लालतप्पड पुलिस कान्सटेबल 1458 विकास, कांस्टेबल 752 रविंदर पाल को टेलीफोन से बुलाया

इनके द्वारा भानियावाला तिराहे पर चेकिंग की गयी

समय रात/सुबह 2:30 बजे

इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने पहले से चेकिंग और गश्त में लगे SSI विनोद सिंह राणा,SI रघुबीर कपरवाण को बुला लिया

जिसके बाद रात/सुबह ढाई बजे वह लाल तप्पड़ बैरियर पर पहुंचे

समस्त पुलिस फोर्स के साथ वह लालातपड चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर देहरादून से हरिद्वार की ओर आने वाले वाहनो की चैकिग करने लगे

रात्रि/सुबह समय 3:30 बजे

एक स्कूटी देहरादून की ओर से आती दिखायी दी

इस स्कूटी चालक को पुलिस ने चैकिग हेतु वाहन रोकने का इशारा किया गया

तो उसने पुलिस चेकिंग देखकर बैरियर से करीब 30 मीटर पहले अचानक स्कूटी रोक ली

SI विनय मित्तल द्वारा शक होने पर उसकी ओर गये

तो स्कूटी चालक द्वारा अचानक SI विनय मित्तल पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया

जिससे विनय मित्तल और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

भागने की असफल कोशिश

फायर कर स्कूटी चालक स्कूटी को मोडकर तेजी से वापस पीछे की ओर भगाने लगा

तब पुलिस ने सरकारी वाहन और चीता बाइक से उनका पीछा किया गया

स्कूटी चालक पुलिस कर्मियो को पीछा करता देखकर चौकी से करीब 400 मीटर की दूरी पर स्कूटी को हडबडाहट में सड़क के किनारे गिराकर बन्द पडी बिरला फेक्ट्री के अन्दर भागने लगा

पुलिस ने दी आत्मसमर्पण की चेतावनी

पुलिस कर्मियो ने अपने वाहनो को सड़क किनारे रोक दिया

वाहन से उतर कर वह भाग रहे व्यक्ति के पीछे भागे

इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने तेज आवाज से अपना परिचय देते हुए बताया कि हम पुलिस टीम हैं और आप आत्मसमपर्ण कर दो

किन्तु तभीसंदिग्ध व्यक्ति ने अचानक से पलट कर पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया

जिससे पुलिस टीम ने पास की दीवार की आड लेकर बाल बाल बचे

जिस पुलिस को यकीन हो गया कि उक्त व्यक्ति बदमाश है

पुलिस ने आत्मरक्षा में की फायरिंग

सब इंस्पेक्टर विनय मित्तल और सब इंस्पेक्टर रघुबीर कपरवाण ने आत्मरक्षा में अपनी अपनी सरकारी पिस्टल से तीन-तीन राउण्ड फायर किये

तभी फैक्ट्री के भीतर से किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज सुनाई दी

जब पुलिस टीम सावधानीपूर्वक भीतर पहुंची तो देखा

सामने पड़े व्यक्ति के दाहिने पैर के घुटने के नीचे घाव हुआ है और खून बह रहा है

उसके बगल में एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस पड़ा है

सीधा पहुंचाया हॉस्पिटल

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर घायल व्यक्ति को तुरंत निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया

बताया अपना नाम पता

घायल व्यक्ति ने अपना नाम पंकज राणा पुत्र अभय राम सिह निवासी 61/3 इन्द्रा कालोनी चुखुवाला निवासी बताया

उसने अपनी उम्र 52 वर्ष बतायी

खोला सारा राज

पुलिस पूछताछ में पंकज राणा ने बताया कि ,“मैंने और मेरे भाई राजीव उर्फ राजू ने मिलकर कल दिनांक 11-02-2026 को तिब्बती मार्केट देहरादून में अर्जुन शर्मा को गोली मारी थी

जिससे अर्जुन शर्मा की मौत हो गयी थी,

तभी से हम दोनो भाई पुलिस से बचते फिर रहे हैं,

पुलिस से बचने के लिए ही मैने घटना के बाद अपनी मूँछ और बाल कटवा दिये थे

ताकि मेरी पहचान न हो सके

और आज रात को में अपनी स्कूटी से अंधेरे का फायदा उठाकर हरिद्वार भागने की फिराक में था

तभी आप लोगों को चैकिंग करता देख कर अपने को बचाने के लिए मैने आप लोगो पर फायर कर दिया था

फिर आप लोग मेरा पीछा करने लगे तो उल्टी दिशा में भागने के कारण सामने से आ रही गाडियों की रोशनी पडने के कारण मुझे आगे की तरफ कुछ साफ नही दिख रहा था

जिस कारण खंडहर देखकर मैंने स्कूटी सड़क के किनारे गिराकर खंडहर की ओर भाग रहा था

अपने आप को पुलिस से घिरा देख कर मैने जान से मारने की नीयत से आप लोगों पर पुनः फायर कर दिया,

सर मेरे से गलती हो गयी है

मुझे माफ कर दो

ये जो 315 बोर का तमंचा और जिन्दा कारतूस मेरे बगल में पड़ा है वो मेरा है।

डोईवाला पुलिस ने इस मामले में बरामद स्कूटी को सीज कर दिया है

इसके साथ ही आर्म्स एक्ट और BNS की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

 

 

Related Articles

Back to top button