CrimeDehradunUttarakhand

बुल्लावाला में चोरी की घटना का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

The theft incident in Bullawala has been solved, and the accused has been arrested.

देहरादून : बुल्लावाला में चोरी की घटना का डोईवाला पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अनावरण कर दिया है

इस घटना में चोरी हुए सामान ज्वैलरी व अन्य दस्तावेज को शत प्रतिशत बरामद किया है.

किसके घर हुयी चोरी

बुल्लावाला के रहने वाले अमित सिंह पुत्र स्व० ज्ञान सिंह के यहां यह चोरी की घटना हुयी है.

उन्होने बीते रोज डोईवाला कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी

कि वह और उनका परिवार 4/02/2026 को एक शादी समारोह में गये थे

तथा जब घर पर वापस आये तो किसी अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोडकर घर के अन्दर रखी ज्वैलरी व दस्तावेज चोरी कर लिये.

इस तहरीर पर डोईवाला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मु0अ0स0- 35/2026 धारा-305ए/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया.

पुलिस की जाँच

पुलिस टीम ने घटनास्थल व आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज

की जाँच की तथा घटना के संबंध में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया.

मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06/07 फरवरी, 2026 की रात्रि में पुलिस टीम ने हंसुवाला

तिराहा, दूधली रोड, डोईवाला से घटना को अजांम देने वाले आरोपी गौरव सजवाण पुत्र

जगमोहन सजवाण को घटना में चोरी की गयी

शत-प्रतिशत संपति के साथ गिरफ्तार किया गया

क्या बताया आरोपी ने

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वो नशे का आदि है,

अपने नशे तथा नशें की पूर्ति के लिये उसने उस बन्द घर की रैंकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया था.

नाम/पता अभियुक्त 

गौरव सजवाण पुत्र जगमोहन सजवाण निवासी निकट अकेशिया पब्लिक स्कूल के पास, नेहरू ग्राम, थाना रायपुर, उम्र 26 वर्ष

बरामदगी

घटना में चोरी की गई ज्वैलरी(अनुमानित कीमत 50 हजार रू0 ) व अन्य दस्तावेज

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 राजनारायण व्यास
2- कानि0 रविन्द्र टम्टा
3- कानि0 हरीश उप्रेती
4- कानि0 अजय कुमार
5- कानि0 विपिन कुमार

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru