
देहरादून,6 फरवरी 2026 : शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार कदम उठा रही है
इसी क्रम में बीते रोज राजधानी की सड़क पर रोंग साइड ड्राइविंग (Wrong Side Driving) के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है
इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है
इसके साथ ही वाहन को सीज कर दिया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज नेहरू कॉलोनी पुलिस ने रोंग साइड ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई की है
देहरादून के व्यस्ततम जोगीवाला चौक पर एक कार सामान्य ट्रैफिक की विपरीत दिशा में आ रही थी
यह कार जोगीवाला चौक से कैलाश कट के पास विपरीत दिशा मे आ रही थी
पुलिस का कहना है कि कार खतरनाक ढंग से आ रही थी
जिससे न केवल यातायात के नियमों का उल्लंघन हुआ
बल्कि आम जनता का जीवन भी खतरे में पड़ गया
जब पुलिस ने कार को रोका तो चालक ने अपना नाम शक्ति शरण उपाध्याय बताया
वह जोगीवाला का रहने वाला है
पुलिस ने जब विपरीत दिशा में कार ड्राइविंग का कारण जानना चाहा तो वह कोई स्पष्ट संतोषजनक उत्तर नही दे पाया
इस प्रकार तेजी व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से चालक के स्वयं व आमजन के जीवन को खतरा पैदा हो गया था
जिससे किसी भी व्यक्ति को शारीरिक चोट और गंभीर सड़क दुर्घटना की संभावना बन गयी थी
जिसके चलते पुलिस ने वाहन चालक शक्तिशरण उपाध्याय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत एक मुकदमा संख्या 52/26 दर्ज कर लिया
पुलिस ने इस मामले में वाहन संख्या यू0के0-07-एएस-3270 को भी सीज कर दिया है






