देहरादून हत्या मामला : खुड़बुड़ा “चौकी प्रभारी सस्पेंड”
Yesterday's Dehradun murder case: Khurbura police outpost in-charge suspended.
देहरादून : कल देहरादून में हुई युवती की हत्या के मामले में चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.
चौकी स्तर पर लापरवाही होने पर एसएसपी देहरादून ने चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले की
प्राथमिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई थी,
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई रिपोर्ट में मामले में प्रथमदृष्टया चौकी प्रभारी की लापरवाही परिलक्षित होने पर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उ०नि० प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.
क्या था मामला
कल देहरादून के दूल्हा बाजार के नजदीक एक संकरी गली में सरेराह एक युवक ने धारदार हथियार से युवती का क़त्ल कर दिया था.
एक सनकी आशिक ने पूर्व परिचित युवती पर एक धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.
मृतक युवती की पहचान गुंजन पुत्री मनीष श्रीवास्तव के रूप में हुई
वह Dehradun के गोविंदगढ़ की रहने वाली थी.
घात लगाकर किया हमला
गुंजन रोजाना की तरह दूल्हा बाजार स्थित एक दुकान पर काम करने के लिए आई थी।
जैसे ही उसने अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खड़ी की और दुकान की ओर बढ़ने लगी,
तभी पहले से घात लगाए बैठे आकाश ने उस पर हमला कर दिया।
गुंजन को लहूलुहान हालत में दून अस्पताल ले जाया गया,
जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
पुलिस ने अभियुक्त किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये क़त्ल की वारदात के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया.
अभियुक्त आकाश की उम्र 27 साल है
वह देहरादून के खुड़बुड़ा अंतर्गत 46 मन्नूगंज का रहने वाला है
प्यार,तकरार और फिर हत्या
देहरादून पुलिस ने अभियुक्त आकाश से पूछताछ की
जिसमें कईं चौंकाने वाली बात सामने आयी है
आरोपी आकाश और गुंजन एक दूसरे को पिछले 3 साल से जानते थे
गुंजन के परिवार वालों को उसके आकाश से इस रिश्ते पर कड़ी आपत्ति थी
गुंजन के परिजनों ने इसकी शिकायत आकाश के परिवार वालों से की थी
इस वजह से आकाश के घर में लगातार कलेश चल रहा था
जब मामला ज्यादा बढ़ा तो दोनों पक्ष खुड़बुड़ा पुलिस चौकी पहुंचे
जहां दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से एक लिखित समझौतानामा हो गया
जिसके अनुसार दोनों पक्ष एक -दूसरे से दूर रहेंगें
लेकिन ये समझौतानामा सिर्फ एक कागज का टुकड़ा साबित हुआ
हत्या से दो दिन पहले गुंजन ने खुड़बुड़ा चौकी में फिर से एक लिखित शिकायत दी थी.






