धमाकेदार सफलता : चमके डोईवाला के दो लाल,हर साल मिलेगी ₹15,000, ₹12,000 और ₹10,000 की स्कॉलरशिप
Spectacular success: Two young men from Doiwala shine, will receive scholarships of ₹15,000, ₹12,000 and ₹10,000 annually.
देहरादून,2 फरवरी 2026 : शिक्षा के क्षेत्र में डोईवाला के माजरी ग्रांट के छात्रों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है
जिसे लेकर छात्रों और अथक प्रयास करने वाले शिक्षकों में उत्साह की लहर है
माजरी ग्रांट के छात्रों की सफलता
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजरी ग्रांट के दो होनहार छात्रों ने ये कामयाबी हासिल की है
विवेक और शौर्य रावत का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय साधन सह मेरिट छात्रवृत्ति’ (National Means Cum-Merit Scholarship Scheme) योजना के लिए हुआ है
इस चयन के बाद अब इन छात्रों को कक्षा 9 से 12वीं तक अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।
योजना के तहत छात्रों के खातों में प्रतिवर्ष: ₹15,000,₹12,000,₹10,000 (विभिन्न श्रेणियों/वर्षों के अनुसार) की छात्रवृत्ति सीधे भेजी जाएगी।
शर्त यह है कि इस स्कालरशिप का लाभ निरंतर पाने के लिये छात्रों को हर साल परीक्षा में 55% से अधिक अंक लाने अनिवार्य होंगे।
10 सालों से बरकरार है जीत का सिलसिला
विद्यालय के शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक संघ (डोईवाला) के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने गर्व के साथ यह जानकारी साझा की है
बताया कि माजरी ग्रांट स्कूल के छात्र पिछले 10 वर्षों से लगातार इस कठिन परीक्षा को पास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद देहरादून से कुल 156 छात्र सफल हुए हैं,
जिनमें से 24 छात्र अकेले डोईवाला विकासखंड के हैं।
क्या है इस योजना का उद्देश्य ?
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2008 में शुरू की गई इस योजना का मुख्य लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को वित्तीय सहायता देना है।
अक्सर देखा गया है कि धन के अभाव में बच्चे कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं
यह स्कॉलरशिप इसी ‘ड्रॉपआउट’ प्रवृत्ति को रोकने के लिए रामबाण साबित हो रही है।





