Dehradun

“जन-जागृति के साथ हरियाली की पहल”,डोईवाला में किसान सैनिक एकता मंच ने किया 50 पौधों का रोपण

Greenery initiative with public awareness, Kisan Sainik Ekta Manch planted 50 saplings in Doiwala

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : उत्तराखंड राज्य किसान सैनिक एकता मंच के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल डोईवाला, वन विभाग, नगर पालिका परिषद और तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण रहा, जिसके तहत लगभग 50 विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में डोईवाला के विधायक बृज भूषण गैरोला ने कार्यक्रम में शिरकत की।

उन्होंने पौधरोपण करते हुए कहा कि पेड़-पौधे धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप हैं, जो हमें जीवन प्रदान करते हैं।

उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्य किसान सैनिक एकता मंच के महासचिव दरपान बोहरा और भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने लोगों से अपील की कि वे बरसात के मौसम में कम से कम पांच पौधे लगाने का संकल्प लें।

प्रसिद्ध व्यापारी ईश्वर चंद अग्रवाल ने वैश्विक तापमान वृद्धि और मौसम के बिगड़ते संतुलन पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की मांग है।

कार्यक्रम में विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला,उप जिलाधिकारी अर्पणा ढौंडियाल,तहसीलदार चमन सिंह,निवर्तमान सभासद ईश्वर सिंह रौथाण,भाजपा नेता विक्रम सिंह नेगी,नगर पालिका सेनेटरी इंस्पेक्टर सचिन रावत,राममूर्ति ताई, पूनम तोमर,आदेश पवार,संतोषी बहुगुणा,सुरेश पुंडीर, महेंद्र कुमार अग्रवाल,अशोक कुमार, जरनैल सिंह,उदय चंद पाल,मनोज नौटियाल,मनमोहन नौटियाल,नगर पालिका सुपरवाइजर नीरज कुमार, आदि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!