pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

भानियावाला में लाश मिलने से हड़कंप

देहरादून के डोईवाला में आज एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया .

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107

देहरादून : प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के भानियावाला में विनीता ब्यूटी पार्लर वाली गली से आगे जाकर गन्ने के खेत में एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई है .

लगभग 45 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश कर रही है .आगे की जानकारी जुटाई जा रही है.

भानियावाला से लापता चल रहे एक व्यक्ति को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है

यह लाश भानियावाला के पास श्री गुरु राम राय स्कूल के पीछे सपेरा बस्ती के नजदीक मिली है.

लाश की शिनाख्त के लिए स्थानीय व्यक्ति को मौके पर बुलाया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाश की शिनाख्त भानियावाला निवासी रुककम सिंह के रूप में की गई है स्थानीय पुलिस द्वारा लाश को मोर्चरी में रखवाया जा रहा है कल लाश का पोस्टमार्टम किया जाएगा

Related Articles

Back to top button
пинап