Dehradun

संजीव सैनी और परमिंदर सिंह नामित किये जाने से डोईवाला का मान हुआ प्रदेश में ऊंचा,पंजाबी महासभा ने किया सम्मानित

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : उत्तरांचल पंजाबी महासभा और पूर्व सैनिक केंद्रीय संगठन के द्वारा

उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित किये गए संजीव सैनी और परमिंदर सिंह ‘बाउ’ को सम्मानित किया गया।

पंजाबी महासभा डोईवाला विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर बलजीत सिंह सोढ़ी की अध्यक्षता में

और जरनैल सिंह,बलविंदर सिंह,तेजिंदर सिंह,दीपक राज सैनी की अगुवाई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

डोईवाला का मान बढ़ाया :–

श्री गुरुद्वारा साहिब झबरावाला में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए

पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि

उत्तराखंड में डोईवाला राजनीती और समाज सेवा का प्रमुख केंद्र है

यहां से वन विकास निगम में संजीव सैनी को सदस्य

और परमिंदर सिंह ‘बाउ’ को अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य नामित किये जाने से

डोईवाला का मान और भी ऊंचा हो गया है।

पारखी हैं त्रिवेंद्र :—

पूर्व सैनिक संगठन केंद्रीय संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेनि) प्रकाश बहुगुणा ने कहा कि

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रतिभा के कुशल पारखी हैं

उन्होंने डोईवाला क्षेत्र से दोनों ही योग्य और प्रतिभावान,जनप्रिय व्यक्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा नामित किया है।हम उनके आभारी हैं।

अरुण सूद ने दी प्रैक्टिस किट :—

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सूद ने

5000 मीटर रेस और मैराथन में गोल्ड मैडल हासिल करने वाली प्रेम कौर

और 3000 मीटर रेस और हाफ मैराथन में गोल्ड हासिल करने वाली

काजल लोधी को प्रैक्टिस किट भेंट कर सम्मानित किया।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह सोढ़ी द्वारा

सरोंपा भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर वन पंचायत परिषद के उपाध्यक्ष करण बोहरा,संजीव सैनी,सदस्य वन विकास निगम,परमिंदर सिंह ‘बाउ’,सदस्य,अल्पसंख्यक आयोग,

सरदार बलजीत सिंह सोढ़ी,जरनैल सिंह,पूर्व सैनिक संगठन केंद्रीय संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेनि) प्रकाश बहुगुणा,उपाध्यक्ष सूबेदार (सेनि) सुरेश पुंडीर,सरदार अवतार सैनी,

प्रताप सिंह बिष्ट,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज,दीपक राज सैनी,शिव प्रसाद सती आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru