Dehradun

( वीडियो ) ‘होलिका दहन’ पर जलाई कृषि कानून की प्रति,डोईवाला चौक पर किया संयुक्त किसान मोर्चे ने प्रदर्शन

100 % ईमानदार पत्रकार रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ के लिए “यूके तेज”
से जुड़ें वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने

आज डोईवाला चौक पर कृषि कानून की

प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

वीडियो देखें :—-

आज होलिका दहन के अवसर पर

संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले विभिन्न

संगठनों के पदाधिकारी डोईवाला चौक पर एकत्रित हुए।

जहां उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के

नेता राकेश टिकैत के जिंदाबाद के नारे लगाए।

इसके साथ ही कृषि कानूनों की मुखालफत

करते हुए इसके विरोध में नारे बुलंद किए गए।

मौके पर उपस्थित किसान नेताओं ने

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन

कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर होलिका दहन

के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से अपना विरोध दर्ज किया है।

आज इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चे के

प्रमुख नेताओं में हरेंद्र बालियान,उमेद बोरा,सरदार बलबीर सिंह,सुरेंद्र सिंह खालसा,

जाहिद अंजुम,संजय खत्री,जसवीर सिंह,अश्विनी त्यागी,फुरकान अहमद कुरेशी,

गौरव मल्होत्रा,अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!