Dehradun

(वीडियो देखें) अंग्रेजों के जमाने का रोस्टर हटाने और सिंचाई दुरुस्त करने को भारतीय किसान यूनियन ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष

सुबोध जायसवाल के नेतृत्व में आज रानीपोखरी

न्याय पंचायत के किसानों ने सिंचाई से जुडी समस्याओं को लेकर

सरकार को 7 दिन के भीतर हल करने का अल्टीमेटम दिया है।

वीडियो देखें :—

आज भोगपुर स्थित एक विश्राम गृह में रानीपोखरी के

काश्तकार भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले इकठ्ठा हुये।

हटे अंग्रेजों के जमाने का रोस्टर,सुधरे सिंचाई :–

काश्तकारों का नेतृत्व करते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)

के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है।

हमें बताया गया था कि नहर भूमिगत होने के बाद कूड़ा-कर्कट नही होगा

टाइम-टू-टाइम पानी मिलेगा।लेकिन हालात पहले से भी बदतर हैं।

आधी से ज्यादा जमीन पर प्लॉटिंग हो गयी हैं

तब भी इनसे सिंचाई व्यवस्था नही संभल पा रही है।

हमारी मांग है कि अंग्रेजों के जमाने का रोस्टर हटाया जाए

और सिंचाई व्यवस्था ठीक की जाये।

ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें :—

काश्तकारों की मांग है कि रानीपोखरी न्याय पंचायत में बीते तीन सालों से

सींचपाल नही है जिसकी नियुक्ति शीघ्र की जाये।

जाखन नहर के हेड से टेल तक इसकी सफाई कर इसके कुलावों के शटर पर ताले लगाये जायें।

भोगपुर-झीलवाला नहर के कुलावा नंबर 09 की नाली घम्मूवाला से रैनापुर तक भूमिगत की जाये।

क्षतिग्रस्त सिंचाई नाली का पुनः निर्माण किया जाये।

उत्तराखंड सिंचाई विभाग द्वारा बनायी गयी सड़कों की लम्बाई-चौड़ाई दर्शाते हुए बोर्ड लगाये जायें।

झील के पानी पर पहले रानीपोखरी न्याय पंचायत का अधिकार है

इसलिए पहले यहां के काश्तकारों को पर्याप्त पानी दिया जाये इसके बाद ही अन्य क्षेत्र को पानी दिया जाये।

सिंचाई विभाग के द्वारा शनिवार को घमंडपुर-लिस्ट्राबाद पानी की समस्या को काश्तकारों के साथ बैठकर हल किया जाये।

जाखन नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की जाये।

आज मौके पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष सुबोध जायसवाल,

ब्लॉक अध्यक्ष अनूप चौहान,न्याय पंचायत प्रमुख रविंद्र सिंह कठैत,पु

ष्पराज बहुगुणा,हरेंद्र बालियान और रणवीर चौहान सहित क्षेत्र के काश्तकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!