DehradunUttarakhand

शहीद “सुधीर छेत्री” का आज ’21वां बलिदान दिवस’,आतंकियों से मुकाबला करते पायी थी शहादत

> शहीद “सुधीर छेत्री” का आज ’21वा बलिदान दिवस’

> पूर्व अर्ध सैनिक संगठन ने दी श्रद्धांजलि 

> लच्छीवाला के निवासी थे शहीद सुधीर छेत्री

> एक गोली जांघ,एक गोली लगी थी आंख में

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून : हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों से मोर्चा लेते हुए सुधीर छेत्री वीरगति को प्राप्त हुए.

आज उनके 21 वे बलिदान दिवस पर पूर्व अर्ध सैनिक संगठन ने शहीद सुधीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

सुधीर क्षेत्री डोईवाला लच्छीवाला के निवासी थे.

सन्न 2002 में हुए थे शहीद

आपको बता दें कि सुधीर क्षेत्री 10 जुलाई 2002 की रात सेकंड लो राइफल्स के जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सौंगांव में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों से लौह लेते हुए शहीद हो गए थे.

इस मुकाबले में 4 आतंकवादी मारे गए थे जबकि शहीद सुधीर क्षेत्री को एक गोली जांघ और एक गोली आंख में लगी थी.

पूर्व अर्ध सैनिक संगठन ने ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर भानियावाला के पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि शहीद सुधीर क्षेत्री मात्र 20 वर्ष की उम्र में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये थे, आज ऐसे महान लोगो की वजह से ही हम और हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, हमे उनकी शहादत को हमेशा अपने दिलो में जिन्दा रखना है, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भाई को किया सम्मानित

शहीद के भाई विजय क्षेत्री को स्मृति चिन्ह् और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम मे पूर्व सैनिक कैप्टन भगत सिंह राणा, कैप्टन आनंद सिंह राणा,फतेह बहादुर पौडेल, पूर्व सैनिक राकेश डांगवाल, बालम सिंह,पुष्कर सिंह,मदन सिंह वीरेंद्र सिंह आदि अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru