pinko казино
CrimeDehradun

होटल में शारीरिक संबंध और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में डोईवाला का युवक गिरफ्तार

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : एक महिला के द्वारा डोईवाला के युवक पर दुष्कर्म (बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाए जाने) व अन्य आरोप लगाए गए हैं

इस मामले में डोईवाला पुलिस के द्वारा एक केस दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला डोईवाला के माधोवाला में रहने वाली एक महिला का है

इस महिला का आरोप है कि डोईवाला के माधोवाला में रहने वाले शुभम पाल नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है

शुभम पाल की उम्र 26 वर्ष है

इस महिला का आरोप है कि शुभम पाल ने हर्रावाला में उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे होटल में ले गया

जहां उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाए गए

इस दौरान आरोपी ने इस महिला का अश्लील वीडियो और कुछ अश्लील फोटो भी बनाई है

महिला का आरोप है कि शुभम पाल ने इस महिला से सोने के जेवर और ₹50000 नगद ले लिए हैं

इस महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शुभम पाल के द्वारा उसकी फेक फेसबुक आईडी बनाई गई है जिसके माध्यम से वह उसके परिवार वालों से अश्लील चैटिंग करता है

शुभम पाल के द्वारा इस महिला के घर पर पथराव भी किया गया जिससे उसके सास ससुर को चोट आई है

इस महिला द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर डोईवाला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 504 ,506 और 336 के तहत एक मुकदमा पंजीकृत किया है

पुलिस ने इस मामले में कल 14 तारीख को दी गई लिखित शिकायत पर कार्यवाही करते हुए

आज शुभम पाल पुत्र गोपाल पाल निवासी माधव्बाला को भानियावाला से गिरफ्तार कर लिया है

यह मामला 6 दिसंबर 2019 का बताया गया है

Related Articles

Back to top button
пинап