CrimeDehradun

देहरादून के बसंत विहार में फांसी से लटका मिला युवक, पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका

Youth found hanging in Basant Vihar, Dehradun, fear of suicide after quarrel with wife

 

 

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : आज थाना बसंत विहार को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि राम वाटिका ईस्ट होप टाउन में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है।

सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने पाया कि बागेश सिंह (35 वर्ष), ग्राम जमनिया खानपुर, थाना बंडा शाहजहां, उत्तर प्रदेश के रहने वाले, जो राम वाटिका ईस्ट होप टाउन, वसंत विहार में रहते थे, ने घर के आंगन में टीन शेड में लगी लोहे की रॉड पर चुन्नी से फांसी लगा ली थी।

आसपास के लोगों की मदद से उन्हें नीचे उतारा गया और 108 एम्बुलेंस से प्रेमनगर चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक बागेश सिंह मनीष कुमार (ग्राम जिमान गोलियांन, थाना बिनोली, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश) के प्लाट में काम करता था और वहीं रहता भी था।

रात में शराब पीने के बाद उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था।

सुबह उसकी पत्नी ने उसे फांसी से लटका हुआ देखा।

पंचायतनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही और जांच की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!