Dehradun

जोश और उत्साह के साथ आर्मी भर्ती के लिये युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने किये 100 युवा रवाना

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107

देहरादून : सेना में भर्ती होने जा रहे स्थानीय युवाओं को

भाजयुमो जिलाद्यक्ष प्रदीप नेगी ने उत्साह

और अनुशासन का मंत्र दे आज रवाना किया।

गौरतलब है कि पौड़ी जनपद के कोटद्वार में

सेना भर्ती होने जा रही है।

जिसके लिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी के

नेतृत्व में रानीपोखरी से 100 युवाओं के लिए

बसों की व्यवस्था की गयी।

अपने सम्बोधन में प्रदीप नेगी ने कहा कि

उत्तराखंड की भारतीय सेना में हर स्तर पर एक प्रमुख भागीदारी है।

देश की रक्षा के लिए इसी समृद्ध परंपरा को

बनाये रखे जाना ही उत्तराखंड का गौरव है।

सभी युवाओं को अपना जोश ऊंचा रखते हुए

अनुशासन के साथ भर्ती प्रक्रिया में अपनी परफॉरमेंस देनी है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी के अलावा

नरेश रावत,पूर्व मंडल मंत्री युवा मोर्चा,सोनू गोयल

और भोगपुर के प्रधान राजेश नेगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru