DehradunUttarakhand

रा0प्रा0वि0 महड़ भिलंगना की छात्रा ने राजीव गाॅधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम

विकासखण्ड भिलंगना टि0ग0 का एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय महड़ नैलचामी में कई अभाव के होते हुये भी यहाॅ के शिक्षकों ने इस विद्यालय के बच्चों के शैक्षिक स्तर में जो सुधार किया और छात्र संख्या को 24 से 43 तक पहॅुचाया उसका कोई जबाब नही।

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

टिहरी गढ़वाल: इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम संकुल स्तर से जिले स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल होकर फहराया है। विद्यालय शिक्षिका मुनीता जोशी और कैलाश प्रकाश नौटियाल बताते है कि इस वर्ष रा0प्रा0वि0 महड़ से इस वर्ष रा0प्रा0वि0 महड़ से राजीव नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में नव्य ने सफलता प्राप्त की है।

इससे पहले कु0 नुपुर का चयन भी सैनिक स्कूल के लिये हुआ था। सत्र 2018-19 में विद्यालय को विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ठ एस0एम0सी0 का पुरस्कार, शीतकालीन क्रीडा प्रतियोगिता में सी0आर0सी0 में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन, जिला एवं प्रदेश स्तर तक खो-खो व कवड्डी में छात्रों का चयन इस विद्यालय से हुआ है।

 विद्यालय शिक्षिका मुनीता जोशी और कैलाश प्रकाश नौटियाल बताते है कि इस वर्ष रा0प्रा0वि0 महड़ से सत्र 2019-20 में हमारे छात्र-छात्राओं ने इतिहास रच डाला।

संकुल स्तर पर शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता कबड्डी, खो-खो, दौड़, लम्बी कूद, मानचित्र, अतंक्षारी, एकलगीत, लोकनृत्य आदि में बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता अगस्त 2019 में विद्यालय ने फिर एक बार अपना परचम लहराया। जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिये विद्यालय के 7 (सात) छात्र-छात्राओं का चयन जिले स्तर के लिये हुआ।

जिले स्तर में लम्बी कूद प्रतियोगिता में आदित्य थपलियाल ने 3.37 मीटर लम्बी कूद लगाकर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त कर विकासखण्ड भिलंगना का नाम रोशन किया।

सपनों की उड़ान प्रतियोगिता वर्ष 2019 में संकुल स्तर पर सपनों के चित्र में आदित्य, गणित विजार्ड में कु0 नुपूर, सा0ज्ञान में गौरव, स्पेलिंग जीनियस में श्रृषभ, एवं नाटक प्रतियोगिता व कविता पाठ में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ब्लाक स्तर पर सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में वर्ष 2019 में सपनो के चित्र में आदित्य, कविता पाठ में नुपूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गणित विजार्ड में विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। जिले स्तर पर वर्ष 2019 में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में कु0 नुुपूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वर्ष 2020 में कु0 नुपूर का चयन सैनिक स्कूल व राजीव नवोदय विद्यालय के लिये हुआ है आगें मुनीता जोशी बताती है कि 13 नवम्बर 2021 को संकुल स्तर पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा कु0 नव्य और छात्र अंशुल ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उपरोक्त समस्त उपलब्धियों का श्रेय विद्यालय शिक्षिको ने उपशिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद भिलंगना टिहरी गढ़वाल के शिक्षा के क्षेत्र में किये गये भगीरथ प्रयास को देते है।

उन्होने बताया कि उनके अमूल्य प्रयास के कारण ही विकासखण्ड भिलंगना आज शिक्षा के क्षेत्र उत्तराखण्ड में अपना अलग स्थान बनाता है।

उपशिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद द्वारा विकासखण्ड के प्रत्येक अध्यापक को उनके निष्ठा पूर्ण कार्य हेतु प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित किया जाता है।

 उपशिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद का यही कार्य हमें अपने कार्य को कर्तव्य एवं निष्ठा पूर्ण करने हेतु और अधिक प्रेरित करता है। अंत मे विद्यालय शिक्षको ने बताया की कि 2019-20 में विद्यालय में 24 छात्र-छात्रा अध्ययनरत् थे लेकिन वर्तमान वर्ष में 2022-23 मे 43 छात्र-छात्रा अध्ययनरत् है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!