pinko казино
Dehradun

विश्व हिन्दू परिषद् ने डोईवाला में की ‘राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति’ की बैठक

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107

देहरादून : विश्व हिन्दू परिषद् ने अयोध्या में

बनने जा रहे भव्य राम मंदिर के लिए

राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति

की बैठक आज डोईवाला के विद्या मंदिर में की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए स्वामी विजयानंद ने कहा कि

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

देश भर से 40 लाख से अधिक कार्यकर्त्ता इसमें जुटे हैं।

100 एकड़ की भूमि पर मंदिर के साथ ही म्यूजियम,धर्मशाला,

गौशाला,पाठशाला,अनुसंधानशाला,वैद्यशाला,

राज्य निर्माण भवन का निर्माण किया जाना है।

भूकंपरोधी और आधुनिकतम तकनीक से बनाये जा रहे

इस मंदिर निर्माण में तकनीकी स्तर पर

वैज्ञानिक और इंजीनियर अपनी भूमिका अदा करेंगें।

विश्व हिन्दू परिषद् इसके लिए 44 दिनों का

निधि समर्पण अभियान चला रही है।

जिस दौरान विहिप के द्वारा निधि संग्रह

के साथ ही रामत्व का प्रचार किया जायेगा।

बैठक में रामेश्वर दास महाराज,विद्यानंद गिरी महाराज,अभियान जिला प्रमुख कामेश रावत,

जिला पालक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल,

अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल,उपाध्यक्ष मंदीप बजाज,लच्छीराम लोधी,प्रवीण कन्नौजिया,उषा कोठारी,मंत्री नरेश उनियाल,कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता,

सहमंत्री अंकित राजपूत,संरक्षक उमेद सिंह नेगी,अविनाश सिंह,संतोष कुमार,भावना,अमित,प्रेम कुमार,नवीन कुमाईं,विनय कंडवाल,विजय बख्शी,

सम्पूर्णानन्द थपलियाल,अभिषेक,सुभाष कृषाली,सुशील जायसवाल,अनीता अग्रवाल,सुषमा चौधरी और डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап