pinko казино
CrimeDehradun

पुलिस चेकिंग के दौरान “वीडियो” बना रहे युवकों का वाहन सीज,हवालात में कटी रात

Vehicle of youths filming video during police checking seized, night spent in lock-up

देहरादून,1 मार्च 2026 : देहरादून में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान “वीडियो” बनाने के आरोप में दो युवकों पर कानूनी कार्रवाई की गयी है

उनका वाहन सीज करने के साथ ही दोनों को हिरासत में लिया गया है

पुलिस का आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवक उन पर दबाव बना रहे थे

क्या है मामला ?

यह मामला देहरादून के बसंत बिहार का है

पुलिस टीम द्वारा बल्लीवाला चौक पर नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी

चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को रोका, जो बिना हेलमेट और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चला रहे थे

जब पुलिस ने नियमानुसार चालान की कार्यवाही शुरू की, तो युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया

पुलिस ने लगाया भ्रामक वीडियो का आरोप

पुलिस का आरोप है कि पकड़े गए युवकों ने पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से मोबाइल निकाल कर अनावश्यक वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

वीडियो के दौरान वे भ्रामक और झूठे तथ्यों की टिप्पणी कर रहे थे

ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस की छवि खराब की जा सके।

पुलिस टीम द्वारा बार-बार मना करने और कानूनी आदेशों का हवाला देने के बावजूद वे नहीं माने

आरोप है कि उन्होंने सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया

पुलिस की सख्त कार्रवाई

युवकों की इस उद्दंडता को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया

पुलिस ने दोनों युवकों को धारा 172 BNSS के तहत हिरासत में लिया

मोटर वाहन अधिनियम के तहत उनके वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया

चालान के साथ-साथ दोनों युवकों को रात हवालात में गुजारनी पड़ी

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. फिरोज खान पुत्र मुश्ताक अहमद (निवासी: लकड़ीपड़ाव, कोटद्वार, पौड़ी)

  2. अशरफ अहमद पुत्र इसरार अहमद (निवासी: ग्राम माई, चंदौसी, मुरादाबाद)

Related Articles

Back to top button
пинап