DehradunHealthUttarakhand

(कोरोना न्यूज़) आज उत्तराखंड में 950 कोरोना पॉजिटिव,एक दिन में सर्वाधिक 18 मौत

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
रजनीश सैनी द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल
“यूके तेज” से जुड़ें 8077062107

देहरादून : प्रदेश सरकार द्वारा आज जारी किये गए

कोविड-19 बुलेटिन में नए 950 कोरोना संक्रमित

व्यक्तियों के मिलने की पुष्टि की गयी है।

इसके साथ ही आज उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित

मामलों में एक दिन में सर्वाधिक 18 मौत हुई हैं। 

आज कोरोना से जुड़े मामलों में 7 मरीजों की मृत्यु दून मेडिकल कॉलेज,

6 एम्स ऋषिकेश और 5 मरीजों की मृत्यु सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल में हुई हैं।  

अब तक उत्तराखंड में कोरोना के कुल 23961 केस हो चुके हैं।

जिनमे से 7575 एक्टिव केस हैं।

आज सर्वाधिक मामले देहरादून जनपद से हैं

 देहरादून जिले से आज 226 पॉजिटिव केस हैं।

जबकि उधम सिंह नगर से 175 केस हैं।

हरिद्वार जिले से 133 केस हैं।

इसके आलावा अल्मोड़ा से 32 ,बागेश्वेर से 7,

चमोली से 30 ,चंपावत से 14,

नैनीताल से 113 , पौड़ी-गढ़वाल से 71,

पिथौरागढ़ से 8 ,रुद्रप्रयाग से 17,

टिहरी गढ़वाल से 55 और

उत्तरकाशी से 69 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में इलाज के बाद अब तक कोरोना के 15982 मरीज ठीक हो चुके है।

जिनमे से आज 535 मरीज ठीक हुए है।

राज्य में कोरोना के मरीजों की रिकवरी रेट 66.70% है।

जबकि कोरोना सक्रमण के मामलो की डबलिंग रेट 20.30 दिन है।

अब तक कोरोना से जुड़े मामले में  330 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। 

Related Articles

Back to top button
investvostok.ru