Uttarakhand Gaurav Samman 2021 : उत्तराखंड के इन 5 महानुभावों को किया जायेगा “उत्तराखंड गौरव सम्मान वर्ष 2021” से सम्मानित
Uttarakhand Gaurav Samman 2021
प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर
उत्तराखंड गौरव सम्मान वर्ष 2021 की घोषणा की गई है
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिए
व्हाट्सएप करें 80 7706 2107
रजनीश प्रताप सिंह
देहरादून : प्रदेश सरकार के द्वारा वर्ष 2021 के उत्तराखंड गौरव सम्मान की घोषणा कर दी गई है
उत्तराखंड शासन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस सम्मान के आदेश जारी किए हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाज के विभिन्न कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय
कार्यों के लिए पूरे प्रदेश से पांच महानुभावों को इस सम्मान के लिए चयनित किया गया है
Uttarakhand Gaurav Samman 2021
जिनमें से एक महानुभाव को मरणोपरांत तथा चार अन्य को यह गौरव सम्मान दिया जाएगा
उत्तराखंड की राजनीति के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय नारायण दत्त
तिवारी को “समाज सेवा एवं लोक सेवा” के कार्य क्षेत्र के लिए
मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा
वह उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं
पर्यावरण क्षेत्र के लिए हेस्को संस्था के संस्थापक डॉ अनिल जोशी को यह सम्मान मिलेगा
मसूरी में रहने वाले प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार रस्किन बॉन्ड को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा
गौरतलब है रस्किन बॉन्ड की कहानियों पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई जा चुकी है
उत्तराखंड का नाम पूरे देश दुनिया में रोशन करने वाली बछेंद्री पाल
को “साहसिक खेल” के क्षेत्र में उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा
Uttarakhand Gaurav Samman 2021
उत्तराखंड की लोक गायन कला को देश-दुनिया के कोने-कोने तक
पहुंचाने के लिए विख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को “संस्कृति”
के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान वर्ष 2021 से सम्मानित किया जाएगा
प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि
उत्तराखंड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किए जाने की तिथि ,
स्थान और समय की सूचना अलग से दी जाएगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई
सीएम पुष्कर धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर
उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने हेतु गठित
की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान हेतु चयनित
अनिल जोशी, रस्किन बॉण्ड, बछेन्द्री पाल, नरेन्द्र सिंह नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को
यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष
5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान
विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है
यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।
Uttarakhand Gaurav Samman 2021