DehradunExclusiveHaridwarNationalPoliticsUttarakhand

Uttarakhand Election 2022 Rudrpur : 66 रुद्रपुर विधानसभा से ये प्रत्याशी जीत सकता है चुनाव

Uttarakhand Election 2022 Rudrpur

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी 2022 को मतदान किया गया है जिसके नतीजे 10 मार्च 2022 को आने हैं.

यूके तेज के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का विश्लेषण किया है. जिसके आधार पर वो बताने जा रहे हैं संभावित प्रत्याशी जो इस सीट से इलेक्शन जीत सकता है.

पेश है रिपोर्ट :-

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की नौ विधानसभा में से रुद्रपुर एक विधानसभा है इसका क्रमांक 66 है यह एक सामान्य सीट है

Uttarakhand Election 2022 Rudrpur 

रुद्रपुर का चुनावी रिकॉर्ड

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद साल 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ विधायक बने 2007 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर तिलकराज बेहड़ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने में कामयाब रहे वह कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने.

2012 के विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस से छिन गई और भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार ठुकराल यहां से चुनाव जीते 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा के राजकुमार ठुकराल चुनाव जीते.

2002 तिलकराज बेहड़ (कांग्रेस)
2007 तिलकराज बेहड़ (कांग्रेस)
2012 राजकुमार ठुकराल (बीजेपी)
2017 राजकुमार ठुकराल (बीजेपी)

2017 का विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर में कुल 58.89% वोट पड़े.

इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार ठुकराल को 68754 वोट प्राप्त हुए जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ को 43983 वोट प्राप्त हुए.

बहुजन समाज पार्टी के जसवंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे उन्हें 1471 वोट प्राप्त हुए.

Uttarakhand Election 2022 Rudrpur 

2022 का विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड के 2022 के विधानसभा चुनाव में रुद्रपुर सीट से कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी से शिव अरोड़ा ,कांग्रेस से मीना शर्मा ,बहुजन समाज पार्टी से चंद्र केश्वर राय, भारतीय सुभाष सेना से गंगासागर, आम आदमी पार्टी से नंदलाल ,समाजवादी पार्टी से सतपाल सिंह, न्याय धर्म सभा से सोनी श्रीवास्तव के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल और सुरेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.

Uttarakhand Election 2022 Rudrpur

रुद्रपुर का मतदान प्रतिशत

67 रुद्रपुर विधानसभा में कुल 68.24 % मतदान हुआ है

विधानसभा के कुल 192593 मतदाताओं में से 131419 मतदाताओं ने मतदान किया है

68370 पुरुष और 62223 महिलाओं ने वोट डाले हैं पुरुष मतदान 67.13 % रहा महिला मतदान 68.57 % रहा है

फाइनल रिपोर्ट

यूके तेज के रजनीश प्रताप सिंह के चुनाव विश्लेषण में 66 रुद्रपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा चुनाव जीत सकते हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!