Uttarakhand Election 2022 Nainital : 58 नैनीताल विधासभा से जीत सकता है ये प्रत्याशी

Uttarakhand Election 2022 Nainital
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी 2022 को मतदान किया गया है जिसके नतीजे 10 मार्च 2022 को आने हैं.
यूके तेज के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का विश्लेषण किया है. जिसके आधार पर वो बताने जा रहे हैं संभावित प्रत्याशी जो इस सीट से इलेक्शन जीत सकता है. पेश है रिपोर्ट :-
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’
नैनीताल : उत्तराखंड की 70 विधानसभा में से एक है नैनीताल विधान सभा इसका क्रमांक 58 है यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है.
नैनीताल का चुनावी रिकॉर्ड
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद अस्तित्व में आयी नैनीताल विधानसभा सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव 2002 में उत्तराखंड क्रांति दल के नारायण सिंह जंतवाल चुनाव जीते.
वर्ष 2007 के दूसरे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर खड़क सिंह बोहरा विजयी रहे. 2012 के तीसरे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरिता आर्य चुनाव जीती.
वर्ष 2002 नारायण सिंह जंतवाल (यूकेडी)
वर्ष 2007 खड़क सिंह बोहरा (बीजेपी)
वर्ष 2012 सरिता आर्य (कांग्रेस)
वर्ष 2017 संजीव आर्य (बीजेपी)
2017 का विधानसभा चुनाव
नैनीताल विधानसभा सीट से 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले यशपाल आर्य के पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया संजीव आर्य यह चुनाव जीते.
नैनीताल में 2017 में 49.03 प्रतिशत वोट पड़े.
भाजपा के संजय आर्य 30036 मत प्राप्त कर विजयी रहे कांग्रेस की सरिता आर्य 22790 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही.
संजय आर्य ने 7247 वोटों के अंतर से सरिता आर्य को हराया था.
Uttarakhand Election 2022 Nainital
2022 का विधानसभा चुनाव
नैनीताल विधानसभा सीट से कुल 5 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी से सरिता आर्य, कांग्रेस से संजीव आर्य ,बहुजन समाज पार्टी से राज कमल सोनकर, उत्तराखंड क्रांति दल से ओमप्रकाश (सुभाष कुमार), व आम आदमी पार्टी से हेमचंद्र आर्य चुनाव लड़ रहे हैं.
विधानसभा वही पार्टी अदला-बदली
2017 के चुनाव में संजीव आर्य और सरिता आर्य नैनीताल विधानसभा में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे. संजीव आर्य भाजपा से तो सरिता आर्य कांग्रेस की कैंडिडेट थी.
2022 के चुनाव में सीट वही नैनीताल है उम्मीदवार भी आमने-सामने के वही हैं लेकिन इस बार संजीव आर्य कांग्रेस से और सरिता आर्य भाजपा से चुनाव लड़ रही है.
दरअसल चुनाव से कुछ हफ़्तों पहले ही राजनीती की हवा का रुख भांपते हुये भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने पुत्र संजीव आर्य सहित बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे.
कांग्रेस ने भी मौका लपकते हुए पिता यशपाल आर्य को बाजपुर आरक्षित सीट से तो पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल आरक्षित सीट से टिकट दे दिया.
कांग्रेस की चाल को पकड़ते हुए भाजपा ने भी कांग्रेस छोड़ने वाली सरिता आर्य को पार्टी ज्वाइन करवाते हुये नैनीताल से अपना पार्टी उम्मीदवार बनाया है.
मतदान प्रतिशत
58 नैनीताल विधानसभा में कुल 55.25 % मतदान हुआ.
नैनीताल विधानसभा के कुल 109970 मतदाता में से 65850 मतदाताओं ने अपने वोट डाले.
31138 पुरुष और 29261 महिलाओं ने मतदान किया
पोस्टल बैलेट की संख्या 358 रही.
पुरुष मतदान 53.52 % रहा महिला मतदान 56.50 % रहा.
फाइनल रिपोर्ट
यूके तेज के रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ के चुनाव विश्लेषण के अनुसार 58 नैनीताल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य चुनाव जीत सकते हैं.
Uttarakhand Election 2022 Nainital