ExclusiveNationalPoliticsUttarakhand

Uttarakhand Election 2022 Gangotri : 3 गंगोत्री विधानसभा से ये प्रत्याशी चुनाव जीत सकता है

Uttarakhand Election 2022 Gangotri

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी 2022 को मतदान किया गया है जिसके नतीजे 10 मार्च 2022 को आने हैं.

यूके तेज के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का विश्लेषण किया है. जिसके आधार पर वो बताने जा रहे हैं संभावित प्रत्याशी जो इस सीट से इलेक्शन जीत सकता है. पेश है रिपोर्ट :-

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम

यूके तेज से जुड़ने के लिये

वाट्सएप्प करें 8077062107

रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

उत्तरकाशी :उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री एक विधानसभा है इसकी क्रमांक संख्या तीन है यह एक सामान्य सीट है

गंगोत्री विधानसभा का चुनावी रिकॉर्ड

वर्ष 2002 के गंगोत्री विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजय पाल सिंह सजवाण चुनाव जीते हैं. साल 2007 में बीजेपी के गोपाल सिंह रावत चुनाव जीते.

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सिंह सजवाण ने अपनी जीत दर्ज की. साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के गोपाल सिंह रावत विधायक निर्वाचित हुए.

Uttarakhand Election 2022 Gangotri

2002 विजयपाल सिंह सजवाण (कांग्रेस)
2007 गोपाल सिंह रावत (बीजेपी)
2012 विजय पाल सिंह सजवाण (कांग्रेस)
2017 गोपाल सिंह रावत (बीजेपी)

2017 का विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री में कुल 46.15% मतदान हुआ.

भारतीय जनता पार्टी के गोपाल सिंह रावत ने जीत दर्ज की उन्होंने कांग्रेस के विजय पाल सिंह सजवाण को 9610 वोटों के अंतर से हराया.

भाजपा से गोपाल सिंह रावत को 25683 वोट मिले जबकि कांग्रेस से विजय पाल सिंह सजवाण को 16073 वोट मिले वह दूसरे स्थान पर रहे.

निर्दलीय प्रत्याशी सूरत राम नौटियाल को 9491 मिले वह तीसरे नंबर पर रहे.

Uttarakhand Election 2022 Gangotri 

गंगोत्री विधानसभा और सरकार बनाने का मिथक

देश की आजादी के बाद से लेकर अभी तक गंगोत्री विधानसभा सीट पर जिस राजनीतिक दल का प्रत्याशी चुनाव जीता है उसी दल की सरकार बनने का मिथक अब तक कायम है.

 1958 के चुनाव में अविभाजित उत्तर प्रदेश की उत्तरकाशी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राम चंद्र उनियाल विधायक चुने गए तब यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी थी

इसके बाद के लगातार तीन चुनाव में फिर से कांग्रेस के कृष्ण सिंह उत्तरकाशी सीट से चुनाव जीते तब भी यूपी में कांग्रेस की सरकारें बनती रही.

 1974 में यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बलदेव सिंह आर्य विधायक बने तब भी यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी.

 इसके बाद देश में इमरजेंसी के बाद बनी जनता पार्टी के प्रत्याशी बर्फियां लाल जुवांठा उत्तरकाशी सीट से चुनाव जीते तो उत्तर प्रदेश में भी जनता पार्टी की सरकार बनी.

उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद गंगोत्री सीट से 2002 में कांग्रेस के विजय पाल सिंह सजवान चुनाव जीते तो उत्तराखंड में पहली निर्वाचित सरकार कांग्रेस पार्टी ने बनाई.

2007 में बीजेपी प्रत्याशी गोपाल सिंह रावत विधायक चुने गए तो उत्तराखंड में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई.
  2012 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस के विजय पाल सिंह सजवान चुनाव जीतने में कामयाब रहे और उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी

2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह रावत चुनाव जीते और सूबे में भाजपा ने पूरे 5 साल तक राज किया.

2022 का विधानसभा चुनाव

ये हैं प्रत्याशी 

गंगोत्री विधानसभा से कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है.

भारतीय जनता पार्टी से सुरेश सिंह चौहान ,कांग्रेस से विजय पाल सिंह सजवाण, बहुजन समाज पार्टी से बुद्धि लाल ,कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से महावीर प्रसाद ,आम आदमी पार्टी से अजय कोठियाल ,उत्तराखंड क्रांति दल से जसवीर सिंह ,जय महाभारत पार्टी से बाबूलाल घोघियाल ,आल समाजवादी पार्टी से विजय बहुगुणा और निर्दलीय नवनीत उनियाल चुनाव लड़ रहे हैं.

मतदान में महिलायें रही अव्वल

गंगोत्री विधानसभा में कुल 68.01% मतदान हुआ.

गंगोत्री विधानसभा के कुल 86238 मतदाताओं में से 59127 मतदाताओं ने वोट डाले.

30143 महिलाओं ने मतदान किया जबकि 27784 पुरुषों ने मतदान किया पोस्टल बैलट की संख्या 1199 रही.

विधानसभा में पुरुष मतदान 62.22% रहा जबकि महिला मतदान 71.30% रहा.

Uttarakhand Election 2022 Gangotri

आम आदमी पार्टी के कर्नल (सेनि) कोठियाल

गंगोत्री विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल चुनाव लड़ रहे हैं कर्नल (सेनि) कोठियाल उत्तरकाशी जिले में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में प्रधानाचार्य रहे हैं.
कर्नल कोठियाल ने यूथ फाउंडेशन क्लब के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को बड़ी संख्या में सेना में भर्ती होने के लिए निशुल्क भर्ती पूर्व ट्रेनिंग करवाई है.

इसलिए यहां की जनता के लिए कर्नल कोठियाल एक जाना-पहचाना नाम है.

वह माइनस टेम्परेचर और भारी हिमपात में भी चुनाव प्रचार करते देखे गये हैं. 

भाजपा का कर्नल कोठियाल का काउंटर

गंगोत्री विधान सभा उत्तराखंड की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है इसलिए हर राजनीतिक दल इस सीट पर अपनी पूरी जोर आजमाइश करता है.

गंगोत्री सीट पर कर्नल(सेनि) अजय कोठियाल की लोकप्रियता को काउंटर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के भाई कर्नल (सेनि) विजय रावत को यहां प्रचार में लगाया.

बीजेपी के रहे दर्जनभर दावेदार

गंगोत्री विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी में दर्जनभर टिकट दावेदार रहे यह सभी दावेदार पहले से ही अपने चुनाव की तैयारी को लेकर जनता और समर्थकों के संपर्क में रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी के गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का निधन हो जाने के बाद उनकी पत्नी शांति गोपाल रावत भी पार्टी टिकट दावेदारों में शामिल रही हैं उनके अलावा चंदन कुमार और पत्रकार लोकेंद्र बिष्ट भी टिकट दावेदारों में शामिल रहे

लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने गंगोत्री से टिकट पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश चौहान को दिया है.

सुरेश चौहान 2012 में कांग्रेस से बगावत करके चुनाव लड़ चुके हैं तब वह तीसरे नंबर पर रहे थे जिसके बाद सुरेश चौहान ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी.
अब जानकारों के अनुसार गंगोत्री में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए ठीक से काम नहीं किया है.

Uttarakhand Election 2022 Gangotri

फाइनल रिपोर्ट

”यूके तेज” के चुनाव विश्लेषण के अनुसार गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सिंह सजवाण चुनाव जीत सकते हैं 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!