ExclusiveNationalPoliticsUttarakhand

Uttarakhand Election 2022 Yamunotri : 2 यमुनोत्री विधानसभा से ये प्रत्याशी जीत सकता है चुनाव

Uttarakhand Election 2022 Yamunotri

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी 2022 को मतदान किया गया है जिसके नतीजे 10 मार्च 2022 को आने हैं.

यूके तेज के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’ ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का विश्लेषण किया है. जिसके आधार पर वो बताने जा रहे हैं संभावित प्रत्याशी जो इस सीट से इलेक्शन जीत सकता है. पेश है रिपोर्ट :-

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री एक विधानसभा सीट है इसका क्रमांक 2 है यह एक सामान्य सीट है

Uttarakhand Election 2022 Yamunotri

यमुनोत्री विधानसभा का चुनावी रिकॉर्ड

उत्तराखंड के साल 2002 के विधानसभा चुनाव में यूकेडी के प्रीतम सिंह पंवार यहां से विजयी रहे. साल 2007 के चुनाव में कांग्रेस के केदार सिंह रावत ने अपनी जीत दर्ज की. साल 2012 के विधानसभा चुनाव में यूकेडी के प्रीतम सिंह पंवार विजयी रहे. साल 2017 चुनाव में भाजपा के केदार सिंह रावत चुनाव जीते.

2002 प्रीतम सिंह पंवार (यूकेडी)
2007 केदार सिंह रावत (कांग्रेस)
2012 प्रीतम सिंह पंवार (यूकेडी)
2017 केदार सिंह रावत (भाजपा)

2017 का विधानसभा चुनाव

उत्तराखंड के 2017 के विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री में कुल 42.03% मतदान हुआ

भाजपा के केदार सिंह रावत को कुल 19800 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार संजय डोभाल को 13840 वोट मिले.

केदार सिंह रावत ने संजय डोभाल को 5960 वोटों से हराया.

निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चंद रमोला को 7061 वोट मिले वह तीसरे स्थान पर रहे.

Uttarakhand Election 2022 Yamunotri

2022 का विधानसभा चुनाव

ये हैं प्रत्याशी 

उत्तराखंड के 2022 विधानसभा चुनाव में यमुनोत्री सीट से कुल 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

बीजेपी से केदार सिंह रावत, कांग्रेस से दीपक बिजल्वाण, बहुजन समाज पार्टी से जगबीर सिंह, आम आदमी पार्टी से मनोज कोहली श्याम ,उत्तराखंड क्रांति दल से रमेश चंद्र रमोला ,सत्य बहुमत पार्टी से विपिन,राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी से विशाल सिंह और निर्दलीय संजय डोभाल चुनाव लड़ रहे हैं.

महिलाओं ने मतदान में मारी बाजी

यमुनोत्री विधानसभा सीट में 2022 के चुनाव में कुल 68.12% मतदान रहा विधानसभा के कुल 75821 मतदाताओं में से कुल 51653 मतदाताओं ने अपना अपने वोट का प्रयोग किया 24474 पुरुष मतदाता और 26000 369 महिला मतदाताओं ने मतदान किया जबकि 810 पोस्टल बैलट रहे यमुनोत्री विधानसभा में महिला प्रधान 71.26% रहा जबकि पुरुष मतदान 63.05% रहा

उत्तराखंड की चर्चित सीट

इस बार का यमुनोत्री का चुनाव खासा चर्चा में रहा यहां के चुनावी समीकरण ऐसे बने की राजनैतिक पंडितों को भी चक्कर आ गया

2017 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय डोभाल का टिकट काटकर कांग्रेस ने दीपक डोभाल को अपना उम्मीदवार बनाया
जिससे नाराज होकर पार्टी से बगावत करते हुये संजय डोभाल निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गये जहां उनके साथ कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं की टीम जुडी रही वहीं बीजेपी के असंतुष्ट भी संजय डोभाल के साथ हो लिये उनके जुलूसों और नामांकन में खासी भीड़ उमड़ी लेकिन इसके बावजूद भी वो जीत के आंकड़े से दूर ही प्रतीत होते हैं

भाजपा में भीतरघात

यमुनोत्री विधायक और प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने चुनाव के बाद चुनाव हारने की दशा में कार्यकर्ताओं के मन से काम नही करने का आरोप लगाया है यमुनोत्री विधानसभा से 2012 में बीजेपी के विधायक प्रत्याशी रहे एवं पूर्व दर्जा मंत्री जगवीर भंडारी बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़े हैं

गंगा और यमुना वैली 

यमुनोत्री विधानसभा कि यदि संरचना को देखा जाए तो इसके अंतर्गत गंगा वैली और यमुना वैली, दो बड़े भाग आते हैं
भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत यमुना वैली में अपनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार मोदी लहर भी कमजोर है इसके साथ ही केदार सिंह रावत का जलवा भी पहले जैसा नही प्रतीत होता है
इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल भी यमुना वैली से आते हैं यमुना वैली में ढाई पट्टी आती है इस वैली की आधी पट्टी पुरोला विधानसभा में है
इन दोनों के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण गंगा वैली से बताए जाते हैं गंगा वैली में चार पट्टी आती है जहां दीपक बिजल्वाण को अच्छा समर्थन बताया जा रहा है

Uttarakhand Election 2022 Yamunotri

फाइनल रिपोर्ट

“यूके तेज” के चुनावी विश्लेषण के आधार पर 2 यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण चुनाव जीत सकते हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!