DehradunUttarakhand

UPCL Employee Strike :मुख्यमंत्री धामी से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त

UPCL Employee Strike :उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारी और अधिकारियों

की कल से होने जा रही हड़ताल फिलहाल वापस हो गई है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुख्यमंत्री के साथ सचिवालय में

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों से वार्ता हुई है

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107

UPCL Employee Strike

Dehradun : चीफ मिनिस्टर से हुई पदाधिकारियों की वार्ता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड

विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने भेंट की

उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों के सम्बन्ध में सकारात्मक निर्णय लिये जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान हड़ताल से नहीं बल्कि वार्ता से ही सम्भव है।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपना आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की है।

इस आन्दोलन के फलस्वरूप कर्मचारियों पर उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

मीटिंग में ये रहे उपस्थित

अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, अपर मुख्यसचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव ऊर्जा सौजन्या, प्रबन्ध निदेशक दीपक 

के साथ ही ऑल इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र दूबे, मोर्चा के संयोजक इंसारूल हक के साथ ही अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!