pinko казино
DehradunExclusiveHaridwarPoliticsUttarakhand

सीएम धामी का बड़ा ऐलान,अगर सरकार बनी तो उत्तराखंड में लागू करेंगे “यूनिफॉर्म सिविल कोड”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है कि यदि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो उत्तराखंड राज्य में भाजपा सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा.

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज़ से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करे 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

देहरादून : उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है और आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है इसी के चलते आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है कि यदि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो राज्य में भाजपा सरकार द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा. 

क्या कहा सीएम धामी ने ? 

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार सत्ता में आते ही उत्तराखंड के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी.यूनिफॉर्म सिविल कोड सभी के लिए समान होगा.

उत्तराखंड में उनकी सरकार दोबारा बनती है तो शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता के लिए एक समिति बनाएगी. यह समिति सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगी, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हो.

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड?

यूनिफॉर्म सिविल कोड का अर्थ होता है भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होना.

चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो. समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन जायजाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होता है.

यूनियन सिविल कोड का अर्थ एक निष्पक्ष कानून है, जिसका किसी धर्म से कोई संबंध नहीं है

Related Articles

Back to top button
пинап