pinko казино
DehradunExclusiveNationalUttarakhand

गुड न्यूज़ : 8400 रुपये सस्ता हुआ सोना,चांदी में भी दर्ज हुई गिरावट

जो लोग सोना खरीदने का शौक रखते हैं उनके लिए सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर सामने आ रही है

देश भर में सोने के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है बीते 5 दिनों से लगातार सोने का भाव गिर रहा है.

इस हफ्ते के लगातार तीसरे दिन बुधवार को सोना में गिरावट दर्ज की गयी है

देखने वाली बात ये होगी की ओमीक्रॉन संक्रमण का कितना प्रभाव सर्राफा बाजार में देखने को मिलेगा

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
प्रियंका प्रताप सिंह

नई दिल्ली:

All Time High ऑलटाइम हाई से सोना 8400 रुपये प्रति दस ग्राम हुआ सस्ता 

सोने के दाम में बुधवार को आई गिरावट के बाद सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 8,400 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया है.

बीते साल अगस्त में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था.

अगर सोने की मौजूदा कीमत की तुलना बीते साल अगस्त से करें तो, इस समय सोना 8400 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ है.

क्या था मंगलवार को सोने का रेट 

मंगलवार को बाजार खुलने से पहले दिल्ली में सोने का भाव 47,640 रुपये प्रति दस ग्राम था.

इसके बाद सोने के भाव में 230 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट देखी गई.

जिसके बाद बाजार में सोने का भाव 47,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया

क्या है 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

 बुधवार को 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 48105 रुपये प्रति 10 ग्राम

23 कैरेट वाला सोना 47912 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट वाला सोना 44064 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट वाला सोना 36079 रुपये प्रति 10 ग्राम

और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 28141 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है

हॉलमार्क है शुद्धता की पहचान 

 हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान रखें

हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए

हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related Articles

Back to top button
пинап