pinko казино
CrimeDehradun

डोईवाला के एक युवक की बाइक हुई चोरी

A youth's bike was stolen from Doiwala

देहरादून,31 मई 2025 ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : डोईवाला में आज शाम एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।

देहरादून मार्ग पर रहने वाले शुभम अग्रवाल (पुत्र राजकुमार अग्रवाल) की बाइक सौंग नदी पुल के पास से गायब हो गई।

बताया गया है कि शुभम ने इस संबंध में डोईवाला थाने में मौखिक सूचना दे दी है।

शुभम अग्रवाल डोईवाला की देहरादून रोड़ पर वार्ड संख्या 1 का निवासी है

जानकारी के अनुसार, शुभम अग्रवाल ने अपनी मोटरसाइकिल सौंग नदी पुल के पास खड़ी की थी।

शाम को जब वह वापस आए, तो बाइक वहां नहीं मिली

आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसे चोरी कर लिया है

शुभम अग्रवाल ने तत्काल डोईवाला पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

समाचार लिखे जाने तक, चोरी हुई बाइक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

Related Articles

Back to top button
пинап