pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

डोईवाला में 2 मासूम बच्चियों की दर्दनाक हत्या

Dehradun : आज डोईवाला में एक बेहद दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है जिसमें दो मासूम बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज डोईवाला के केशवपुरी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों को कथित तौर पर अपने ही हाथों हत्या कर हमेशा के लिये मौत की नींद सुला दिया है

जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया है

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह तेजजानकारी के मुताबिक जितेंद्र साहनी नाम का व्यक्ति डोईवाला केशवपुरी में तौल कांटे के पास रहता है
जिसके द्वारा कथित तौर पर 1.5 (डेढ़ साल) की पुत्री अनुष्का और 3 वर्षीय आंचल की हत्या कर दी गयी है
आज शाम जब उसकी दोनों बच्चियां दिखायी नहीं पड़ी तो उनकी खोजबीन शुरू हुई तो आरोपी जितेंद्र की माँ ने जब खोजा तो घर के भीतर रजाई के भीतर दोनों बच्चियां मरी पड़ी हुई थी

बच्चियों की माँ घर पर नही थी वह कहीं बाहर गयी हुई थी

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों बच्चियों का गला घोंटकर हत्या की गयी हो

जानकारी के अनुसार जितेंद्र साहनी एक मजदूर है जो अपनी बच्चियों को लेकर अक्सर परेशान बताया जा रहा है

इस घटना की जानकारी मिलने पर डोईवाला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची

जिसके द्वारा दोनों बच्चियों की लाश अपने कब्जे में ले ली गयी है डोईवाला पुलिस के द्वारा इस मामले में दोनों बच्चियों के शव का पोस्टमॉर्टेम कराया जा रहा है

 

Related Articles

Back to top button
пинап