ExclusiveNationalUttarakhand

मोदी मंत्रीमंडल में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत हो सकते हैं शामिल

वेब पत्रकारिता का विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ें,
वाट्सएप करें 8077062107

( PRIYANKA SAINI )

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में सुपर फास्ट स्पीड से हो रहे घटनाक्रम के बीच एक नई और ताजी खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि इसी हफ्ते मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मंत्रिमंडल विस्तार में राजनीतिक कसौटी पर समीकरण को साधने का प्रयास किया जाएगा।

यह हो सकती है बड़ी वजह :–

हाल ही में तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

संवैधानिक कारणों का हवाला देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद त्यागना पड़ा था।

जिस पर हाईकमान उनको सम्मानजनक पद से नवाज सकता है।

वह अभी पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

बताया जा रहा है कि यदि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री गढ़वाल से होता तो कुमाऊं मंडल से सांसद अजय भट्ट को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती थी

लेकिन अब क्योंकि राजनीतिक समीकरण उत्तराखंड में नया गुल खिला चुकी हैं

और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा यानी कुमाऊं मंडल से आते हैं

इसलिए पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!