Uttarakhand

सांप ने काटा बिशन सिंह को,मुख्यमंत्री धामी ने हॉस्पिटल पहुंचकर जाना हाल

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

टनकपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार सायं टनकपुर रोड स्थित प्रयास हॉस्पिटल पहुॅचकर बिशन सिंह का हाल-चाल जाना.

55 वर्षीय चम्पावत निवासी बिशन सिंह को 5 दिन पूर्व सांप ने काटा था.

मुख्यमंत्री ने प्रयास हॉस्पिटल के डॉक्टरों से बिशन सिंह की वर्तमान स्थिति तथा उनको दिये जा रहे उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की.

डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिशन सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बिशन सिंह के परिजनों से भी बात करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया.

इस दौरान विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, सहित नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!