PoliticsUttarakhand

डोईवाला में पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Tribute to Pandit Nehru on his death anniversary in Doiwala

 

देहरादून ( रजनीश प्रताप सिंह तेज ) : डोईवाला नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर डोईवाला में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने नेहरू के योगदान को याद किया।

नेहरू जी के पदचिन्हों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि: मोहित उनियाल

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने पंडित नेहरू के योगदान को सराहते हुए कहा कि देश की आजादी से लेकर इसे समृद्ध बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

कहा कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू बनाने का कार्य किया।

पंडित नेहरू की विरासत: आईआईटी, आईआईएम और औद्योगिक विकास

डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने बताया कि पंडित नेहरू ने देश में आईआईटी और आईआईएम की स्थापना की।

उन्होंने उद्योग जगत को बढ़ावा देने के लिए भिलाई और बोकारो इस्पात संयंत्र की स्थापना की। इसके अलावा, देश के विकास और कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए भाखड़ा नांगल और रिहंद बांध का निर्माण कराया।

इसरो की स्थापना और विपक्ष के प्रति सम्मान

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज़्ज़ाक और डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि पंडित नेहरू ने इसरो की स्थापना कर देश के वैज्ञानिक और तकनीकी विकास में बड़ा योगदान दिया।

उन्होंने चुनाव में लगातार जीत के बाद भी विपक्ष के नेताओं को पूरा सम्मान दिया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस दौरान कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज़्ज़ाक, पूर्व ग्राम प्रधान उमेद बोरा, अरुण पाल, हाजी अब्दुल वहीद, भानियावाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश प्रसाद, कैफ रज़्ज़ाक, शुभम काम्बोज, रईस, साकिर, अफसान अंसारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!