देहरादून,22 अप्रैल 2026 : देहरादून जिले के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर पुलिस इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किये गए हैं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा ये स्थानांतरण किये गए हैं
बीती रात्रि/सुबह 01:47 बजे इन्हें मीडिया के लिए जारी किया गया है
इन स्थानांतरण के तहत डोईवाला कोतवाल प्रदीप राणा का स्थानांतरण पुलिस कार्यालय के लिए किया गया है
उनके स्थान पर प्रभारी निरीक्षक कैंट कमल कुमार लुंठी का ट्रांसफर कोतवाल डोईवाला के पद पर किया गया है
इसी प्रकार डोईवाला की लाल तप्पड़ चौकी प्रभारी विनय मित्तल का ट्रांसफर थाना डालनवाला के लिए किया गया है
उनके स्थान पर थाना रायवाला से आदित्य सैनी को लाल तप्पड़ चौकी प्रभारी बनाया गया है
देहरादून पुलिस लाइन में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर मनोहर सिंह रावत को डोईवाला का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है






